Rhea Sharma biography

रिया शर्मा  को मुख्य तौर पर भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों और बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए जाना जाता है। रिया शर्मा  का जन्म वर्ष 1995 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था। रिया शर्मा न्यू वर्ष 2014 में सोनी चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक इतना करो ना मुझे प्यार से भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण किया था। इस धारावाहिक में उन्होंने निशी खन्ना शाह का  किरदार निभाया था। अपने पहले ही धारावाहिक से रिया शर्मा ने टेलीविजन धारावाहिकों में  अपनी पहचान और स्थान बना लिया था और। इस धारावाहिक की सफलता के पश्चात रिया शर्मा ने कई अन्य लोकप्रिय और सुपरहिट  धारावाहिकों में भी काम किया जैसे कि बड़ी दूर से आए हैं,  यह है आशिकी,  कहानी हमारी दिल दोस्ती दीवानेपन की,  तू सूरज मैं सांझ पियाजी,  लाल इश्क और  यह  रिश्ते हैं प्यार के।  वर्ष 2016 में रिया शर्मा ने एमएस धोनी :  द अनटोल्ड स्टोरी फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी पदार्पण किया। इसके अतिरिक्त रिया शर्मा कई अन्य धारावाहिकों में स्पेशल अपीयरेंस भी दे चुकी है। रिया शर्मा  को उनके ऑफिशल टि्वटर अकाउंट पर 13.5 K फ़ैंस  फॉलो करते हैं। रिया शर्मा को विभिन्न देशों की करेंसी  इकट्ठे करने का शौक है और साथ ही साथ उन्हें मिठाइयां भी बहुत पसंद है। रिया शर्मा टॉप 50 एशियन सेलिब्रिटीज की सूची वर्ष 2020 में 30 वें स्थान पर  ईस्टर्न आइस  और  वर्ष 2021 की  ग्लोबल एशियन स्टार लिस्ट की सूची में  22वें स्थान पर ईस्टर्न आइस में शामिल हो चुकी है।

Also Read  आशा नेगी का संक्षिप्त जीवन परिचय। (Brief biography of Asha Negi)

रिया शर्मा  का जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि। (Rhea Sharma’s birthday and her family background.)

रिया शर्मा  का जन्मदिन 7 अगस्त 1995 को मुंबई महाराष्ट्र के एक हिंदू परिवार में हुआ था। रिया शर्मा के पिता का नाम पवन शर्मा है  परंतु उनके व्यवसाय के विषय में कोई जानकारी प्राप्त नहीं है और रिया शर्मा  की माता का नाम रेनू शर्मा है। रिया शर्मा के भाई-बहन के विषय में भी कोई जानकारी नहीं मिलती। रिया शर्मा मुंबई की एक मिडिल क्लास फैमिली से संबंध रखती है। रिया शर्मा अपनी माता को अपनी इंस्पिरेशन मानती है।

रिया शर्मा  की शैक्षणिक योग्यता। (Rhea Sharma’s Educational Qualification.)

रिया शर्मा की स्कूली शिक्षा और स्कूल के विषय में कोई जानकारी नहीं मिलती परंतु यह अवश्य ज्ञात है कि उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज मुंबई से स्नातक स्तर की शिक्षा प्राप्त की है। प्रारंभ में बचपन से वह जर्नलिस्ट बनना चाहती थी परंतु बाद में उन्होंने अभिनय के क्षेत्र में अपना करियर बनाने का निश्चय किया। 

Also Read   सिम्पल कॉल  का संक्षिप्त जीवन परिचय। (Brief biography of Simple Kaul)

रिया शर्मा की व्यक्तिगत जानकारी। (Personal information of Rhea Sharma.)

वास्तविक नामरिया शर्मा
उपनामज्ञात नहीं
रिया शर्मा का लोकप्रिय किरदारमिष्टी सिंघानिया –  धारावाहिक :  यह रिश्ते हैं प्यार के
रिया शर्मा का जन्मदिन7 अगस्त 1995
रिया शर्मा की आयु27 वर्ष
रिया शर्मा का जन्म स्थानमुंबई महाराष्ट्र भारत
रिया शर्मा का मूल निवास स्थानमुंबई महाराष्ट्र भारत
रिया शर्मा की राष्ट्रीयताभारतीय
रिया शर्मा का धर्महिंदू
रिया शर्मा की जाति ब्राह्मण
रिया शर्मा की शैक्षणिक योग्यतास्नातक
रिया शर्मा के स्कूल का नामज्ञात नहीं
रिया शर्मा  के कॉलेज का नामज्ञात नहीं
रिया शर्मा का व्यवसायअभिनेत्री
रिया शर्मा की प्रति एपिसोड आय 60  हज़ार रुपए
रिया शर्मा की प्रति मासिक आय12  लाख रुपए 
रिया शर्मा की कुल संपत्ति 8 करोड़ रूपए से अधिक 
रिया शर्मा की वैवाहिक स्थिति  अविवाहित

रिया शर्मा  का फिगर व  शारीरिक संरचना  (Rhea Sharma’s figure and body structure)

रिया शर्मा की लंबाई 5 फुट 6 इंच
रिया शर्मा का वज़न  55 किलोग्राम
रिया शर्मा का फिगरअप्पर 32 इंच,  कमर 28 इंच, लोअर  34 इंच
रिया शर्मा की आंखों का रंगकाला
रिया शर्मा के बालों का रंगकाला

रिया शर्मा का परिवार (Rhea Sharma’s family)

रिया शर्मा के पिता का नामपवन शर्मा
रिया शर्मा की माता का नामरेनू शर्मा
रिया शर्मा के भाई बहन का नामज्ञात रहे

रिया शर्मा  का टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण। (Rhea Sharma’s television serial debut.)

रिया शर्मा ने भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों में सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक इतना करो ना मुझे प्यार से भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण किया था। इस धारावाहिक में इन्होंने निशी खन्ना शाह  का किरदार निभाया था और इस धारावाहिक के मुख्य अभिनेता मेहुल व्यास थे। वर्ष 2014 में ही रिया शर्मा ने  सब चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक बड़ी दूर से आए हैं में प्रियंका प्रभाकर दतार की भूमिका भी निभाई।

Also Read  OWENS CORNING INDIA LIMITED PLOT NO T 28 M I D C PHASE 2 TALOJA PIN CODE

 वर्ष 2016 में रिया शर्मा ने  एंड टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक कहानी हमारी दिल दोस्ती दीवानेपन की में गौरी शुक्ला की भूमिका निभाई। रिया शर्मा  को टेलीविजन धारावाहिकों में सबसे अधिक लोकप्रियता स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक तू सूरज में सांझ पिया जी  से प्राप्त हुई थी। जिसमें इन्होंने डॉ कनक राठी तोषनीवाल का किरदार निभाया था। इस धारावाहिक के कुल 365 एपिसोड बनाए जा चुके हैं। इसके बाद दूसरा यह रिश्ते हैं प्यार के वर्ष 2019 वह धारावाहिक है जिससे इनकी लोकप्रियता में और वृद्धि हुई।  इस धारावाहिक में रिया शर्मा ने  मिस्टी अग्रवाल राजवंश का किरदार निभाया था।

रिया शर्मा  का बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण। (Rhea Sharma debut in bollywood industry.)

रिया शर्मा  ने वर्ष 2016 में नीरज पांडे द्वारा निर्देशित महेंद्र सिंह धोनी की जीवन पर आधारित बायोग्राफिकल फिल्म m.s. धोनी :  द अनटोल्ड स्टोरी  से बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी पदार्पण किया। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और मुख्य अभिनेत्रियां दिशा पटानी तथा कियारा आडवाणी थी। रिया शर्मा ने इस फिल्म में  साक्षी की कॉलेज फ्रेंड  रितु का किरदार निभाया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 216 करोड़ की कमाई की थी।

रिया शर्मा के अवार्ड और सम्मान। (Rhea Sharma’s Awards and Honors.)

वर्ष 2019 में रिया शर्मा को  गोल्ड बेस्ट ऑनस्क्रीन जोड़ी ( शाहीर शैख़ के साथ) धारावाहिक  यह रिश्ते हैं प्यार के  के अवार्ड से सम्मानित किया गया। वर्ष 2017 में  डेब्यु इन लीड रोल गोल्ड अवॉर्ड्स तू सूरज मैं सांझ पियाजी के लिए रिया शर्मा का नाम नामांकित किया गया।  वर्ष 2019 में  सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री  गोल्ड अवॉर्ड्स  यह रिश्ते हैं प्यार के  के लिए भी रिया शर्मा का नाम नामांकित किया गया।

रिया शर्मा का फिगर

अप्पर 32 इंच,  कमर 28 इंच, लोअर  34 इंच

रिया शर्मा की प्रति एपिसोड आय 

60  हज़ार रुपए

रिया शर्मा की प्रति मासिक आय

 12  लाख रुपए 

रिया शर्मा की कुल संपत्ति 

8 करोड़ रूपए से अधिक 

Also Read  biography of Mahi Vij

error: Content is protected !!