Thu. Feb 19th, 2026
Shilpa Shinde biography

शिल्पा शिंदे  मुख्य तौर पर भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों और बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए जाना जाता है। शिल्पा शिंदे  का जन्म वर्ष 1977 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था। शिल्पा शिंदे  के पिता उन्हें कानून की पढ़ाई करवाना चाहते थे परंतु शिल्पा शिंदे  अभिनय के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहती थी। शिल्पा शिंदे  वर्ष 2001 में स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक कभी आए ना जुदाई  से भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण किया था इस धारावाहिक में इन्होंने अमृता का किरदार निभाया था। शिल्पा शिंदे  ने वर्ष 2001 से 2022 तक लगभग 22 धारावाहिकों में विभिन्न किरदार निभाए परंतु उन्हें सबसे अधिक लोकप्रियता चिड़ियाघर और भाभी जी घर पर है धारावाहिकों से प्राप्त हुई थी। जिनमें उन्होंने कोयल घोटक नारायण और अंगूरी मनमोहन तिवारी का किरदार निभाया था। वर्ष 2017 में शिल्पा शिंदे  बहुचर्चित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 11  की विजेता भी रह चुकी है। शिल्पा शिंदे  ने वर्ष 2001 में ही छीना तेलुगु फिल्म से दक्षिण भारतीय फिल्म और वर्ष 2017 में पटेल की पंजाबी शादी से बॉलीवुड में भी पदार्पण किया| वर्ष 2016 में शिल्पा शिंदे  ने  संजय कोहली के खिलाफ सेक्सुअल हरासमेंट का केस भी दर्ज करवा दिया था और इसी कारण से उन्होंने भाभी जी घर पर है धारावाहिक में काम करना भी बंद कर दिया था। एक बार भाभी जी घर पर हैं धारावाहिक में शूटिंग के दौरान उनको माइग्रेन का अटैक भी आ गया था। शिल्पा शिंदे  शिर्डी साईं बाबा और भगवान गणेश की परम भक्त है। शिल्पा शिंदे  को उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 581 K फॉलोअर्स फॉलो करते हैं। शिल्पा शिंदे ने 5 फरवरी 2019 को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी।

Also Read  SELANGOR D.E. MALAYSIA PIN CODE

शिल्पा शिंदे  का जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि। (Shilpa Shinde’s birthday and her family background.)

शिल्पा शिंदे का जन्म 28 अगस्त 1977 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था। शिल्पा शिंदे  के पिता डॉक्टर सत्यादेव शिंदे हाई कोर्ट के जज थे। शिल्पा शिंदे की माता गीता सत्यादेओ शिंदे गृहणी हैं। शिल्पा शिंदे की दो बड़ी बहन है जिनका नाम शुभा शिंदे और अर्चना शिंदे हैं और इनका एक भाई भी है जिसका नाम आशुतोष शिंदे है| वर्ष 2013 में शिल्पा शिंदे  के पिता का देहांत हो गया था जिसके कारण यह काफी डिप्रेशन में चली गयी थीं।

शिल्पा शिंदे की शैक्षणिक योग्यता। (Shilpa Shinde’s Educational Qualification.)

शिल्पा शिंदे  के स्कूल और कॉलेज के विषय में कोई जानकारी नहीं मिलती केवल इतना ही ज्ञात है कि उन्होंने साइकोलॉजी में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है परंतु इसकी  परीक्षा में वह फेल हो गई थी। 

Also Read  FATEHPUR SIKRI PIN CODE

शिल्पा शिंदे  की व्यक्तिगत जानकारी। (Personal information of Shilpa Shinde.)

वास्तविक नामशिल्पा शिंदे
उपनामज्ञात नहीं
शिल्पा शिंदे  का लोकप्रिय किरदारअंगूरी भाभी –  धारावाहिक :  भाभी जी घर पर है
शिल्पा शिंदे  का जन्मदिन28 अगस्त 1977
शिल्पा शिंदे  की आयु45 वर्ष
शिल्पा शिंदे  का जन्म स्थानमुंबई महाराष्ट्र भारत
शिल्पा शिंदे  का मूल निवास स्थानमुंबई महाराष्ट्र भारत
शिल्पा शिंदे  की राष्ट्रीयताभारतीय
शिल्पा शिंदे  का धर्महिंदू
शिल्पा शिंदे  की शैक्षणिक योग्यतासाइकोलॉजी स्नातक में फ़ेल 
शिल्पा शिंदे के स्कूल का नामज्ञात नहीं
शिल्पा शिंदे  के कॉलेज का नामज्ञात नहीं
शिल्पा शिंदे  का व्यवसायअभिनेत्री
शिल्पा शिंदे  की प्रति एपिसोड आय  40  हजार रुपए
शिल्पा शिंदे की मासिक आय 5 लाख रुपए  से अधिक 
शिल्पा शिंदे की कुल संपत्ति20 करोड़ रूपए के लगभग 
शिल्पा शिंदे की वैवाहिक स्थिति अविवाहित 

शिल्पा शिंदे  का फिगर व  शारीरिक संरचना (Shilpa Shinde’s figure and body structure)

शिल्पा शिंदे की लंबाई5 फुट 4 इंच
शिल्पा शिंदे  का वज़न 65 किलोग्राम
शिल्पा शिंदे  का फिगरअप्पर  35 इंच,  कमर 29 इंच, लोअर 36 इंच 
शिल्पा शिंदे  की आंखों का रंगगहरा भूरा
शिल्पा शिंदे  के बालों का रंगकाला

शिल्पा शिंदे का परिवार (Shilpa Shinde family)

शिल्पा शिंदे के पिता का नामडॉक्टर सत्यादेव शिंदे
शिल्पा शिंदे की माता का नामगीता शिंदे
शिल्पा शिंदे  की बहनों का नामशुभा शिंदे और  अर्चना शिंदे 
शिल्पा शिंदे  के भाई का नामआशुतोष शिंदे 

शिल्पा शिंदे का भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण। (Shilpa Shinde debut in Indian television serials.)

वैसे तो शिल्पा शिंदे नहीं वर्ष 1999 में टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण किया था परंतु मुख्य पहचान उन्हें वर्ष 2001 में स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक कभी आए ना जुदाई से प्राप्त हुई थी जिसमें उन्होंने अमृता का किरदार निभाया था। वर्ष 2002 में उन्होंने आम्रपाली धारावाहिक में टाइटल किरदार भी निभाया।  वर्ष 2003 में शिल्पा शिंदे ने  तुम बिन जाऊं कहां धारावाहिक में  दीया राज सिंह का किरदार निभाया था और वर्ष 2004 में उन्होंने लोकप्रिय धारावाहिक संजीवनी में चित्रा की भूमिका भी निभाई। 

Also Read  RAGHAVENDRA COLONY KONDAPUR PIN CODE

वर्ष 2007 में शिल्पा शिंदे  ने  दूरदर्शन पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक हरी मिर्च लाल मिर्च में रिंकू खन्ना का किरदार निभाया था।  वैसे तो शिल्पा शिंदे ने कई लोकप्रिय धारावाहिकों में महत्वपूर्ण किरदार निभाए परंतु मुख्य पहचान उन्हें  वर्ष 2011 में सब चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक चिड़ियाघर से प्राप्त हुई थी। जिसमें उन्होंने कोयल घोटक नारायण का किरदार निभाया था। इसके बाद सबसे अधिक लोकप्रियता शिल्पा शिंदे  को  वर्ष 2015 में एंड टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक  भाभी जी घर पर है से प्राप्त हुई थी। जिसमें उन्होंने अंगूरी मनमोहन तिवारी का किरदार निभाया था।

 इन धारावाहिकों के अतिरिक्त 72 अन्य लोकप्रिय धारावाहिकों जैसे कि आंधी वर्ष 2003,  भाभी वर्ष 2003,  हातिम वर्ष 2004,  मिस इंडिया वर्ष 2004,  रात होने को है वर्ष 2005,  रब्बा इश्क ना होवे वर्ष 2005,  घर की लक्ष्मी बेटियां वर्ष 2008 और  लापतागंज वर्ष 2014 आदि में भी  महत्वपूर्ण किरदार निभा चुकी है।

शिल्पा शिंदे का बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण। Shilpa Shinde debut in bollywood industry.)

शिल्पा शिंदे ने वर्ष 2017 में संजय छेल  द्वारा निर्देशित रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म पटेल की पंजाबी शादी से बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी पदार्पण किया। इस फिल्म में उन्होंने  मारो लाइन गीत में डांस किया था।  वर्ष 2022 में शिल्पा शिंदे ने  बूंदी रायता फिल्म में भी काम किया।

शिल्पा शिंदे  का फिगर

अप्पर  35 इंच,  कमर 29 इंच, लोअर 36 इंच 

शिल्पा शिंदे  की प्रति एपिसोड आय  

40  हजार रुपए

शिल्पा शिंदे की मासिक आय 

5 लाख रुपए  से अधिक 

शिल्पा शिंदे की कुल संपत्ति

20 करोड़ रूपए के लगभग 

शिल्पा शिंदे की वैवाहिक स्थिति 

अविवाहित 

Also Read  biography of Shraddha Arya

error: Content is protected !!