Simone Singh biography

सिमोन सिंह  को मुख्य तौर पर भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों और बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए जाना जाता है। सिमोन सिंह  किसी बॉलीवुड पारिवारिक पृष्ठभूमि से नहीं आती है फिर भी उन्होंने अपने अभिनय और अपनी सुंदरता के माध्यम से अभिनय के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है। सिमोन सिंह  ने वर्ष 1995 में दूरदर्शन पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक स्वाभिमान से भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण किया था और इसी वर्ष उन्होंने  दूरदर्शन पर प्रसारित किए जाने वाले अंग्रेजी धारावाहिक अ माउथफुल ऑफ़ स्काई में भी काम किया। वर्ष 2019 तक सिमोन सिंह ने  लगभग 16 धारावाहिकों में विभिन्न किरदार निभाए परंतु सबसे अधिक  लोकप्रियता इन्हें हीना वर्ष  1998  एक हसीना थी वर्ष  2014  धारावाहिकों से प्राप्त हुई ।  धारावाहिकों के अतिरिक्त  वर्ष 2001 में सिमोन सिंह  ने  एक रिश्ता :  द बॉन्ड ऑफ लव  फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी पदार्पण किया था। वर्ष 2022 तक सिमोन सिंह  लगभग 17 फिल्मों में विभिन्न किरदार निभा चुकी है। जिनमें से सबसे अधिक इनके किरदार को सुर –  द मेलोडी ऑफ लाइफ फिल्म में  सराहा गया। सिमोन सिंह एक अच्छी अभिनेत्री होने के साथ-साथ कत्थक डांसर भी है। अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए सिमोन सिंह  को  कई महत्वपूर्ण पुरस्कारों जैसे कि  स्टारडस्ट अवॉर्ड,  इंडियन टेली अवॉर्ड्स और इंडियन टेलिविजन अकैडमी अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। सिमोन सिंह  को उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 17.9 K  फॉलोअर्स फॉलो करते हैं।

Also Read  STATION ROAD. CHATTISGAHR RAIPUR PIN CODE

सिमोन सिंह  का जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि। (Simone Singh’s birthday and family background.)

सिमोन सिंह का जन्म 10 नवंबर 1974 को जमशेदपुर बिहार ( वर्तमान उत्तराखंड) में हुआ था। सिमोन सिंह एक सिख और बंगाली परिवार से संबंध रखती हैं। सिमोन सिंह  के पिता सिख हैं जबकि इनकी माता बंगाली मूल की महिला हैं। मूल रूप से इनका परिवार  चंडीगढ़ से संबंध रखता है परंतु इनका पालन-पोषण जमशेदपुर,  बेंगलुरु और दिल्ली में हुआ। सिमोन सिंह  के पिता का नाम  दलजीत सिंह है। वह बीसीसीआई चीफ क्यूरेटर तथा रणजी ट्रॉफी क्रिकेट के क्वालिफाइड कोच रह चुके हैं। सिमोन सिंह  की माता का नाम कृष्णा है। सिमोन सिंह की  एक छोटी बहन भी है,  जिनका नाम दीपान्निता है।

सिमोन सिंह  की शैक्षणिक योग्यता। (Educational Qualification of Simone Singh.)

सिमोन सिंह की स्कूली शिक्षा डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल जमशेदपुर झारखंड भारत से हुई थी। स्कूली शिक्षा पूरी करने के पश्चात इन्होंने जीज़ज़  एंड मैरी कॉलेज  दिल्ली में दाखिला ले लिया,  जहां से इन्होंने अंग्रेजी साहित्य में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की।

Also Read  BIRGUNJ-6 PARSA NEPAL PIN CODE

सिमोन सिंह  की व्यक्तिगत जानकारी। IPersonal information of Simone Singh.)

वास्तविक नामसिमोन सिंह 
उपनामज्ञात नहीं
सिमोन सिंह  का लोकप्रिय किरदारहीना –  धारावाहिक : हीना 
सिमोन सिंह  का जन्मदिन10 नवंबर 1974
सिमोन सिंह  की आयु48 वर्ष
सिमोन सिंह  का जन्म स्थानजमशेदपुर झारखंड भारत
सिमोन सिंह  का मूल निवास स्थानजमशेदपुर झारखंड भारत
सिमोन सिंह  की राष्ट्रीयताभारतीय
सिमोन सिंह  का धर्मसिख 
सिमोन सिंह  की शैक्षणिक योग्यताअंग्रेजी साहित्य में स्नातक
सिमोन सिंह  के स्कूल का नामडीबीएमएस इंग्लिश स्कूल जमशेदपुर झारखंड भारत
सिमोन सिंह  के कॉलेज का नामजीज़ज  एंड मैरी कॉलेज  दिल्ली
सिमोन सिंह  का व्यवसायमॉडल और अभिनेत्री
सिमोन सिंह की प्रति मासिक आय 15 लाख रूपए 
सिमोन सिंह की प्रति एपिसोड आय 70 – 80 हज़ार रूपए 
सिमोन सिंह की कुल संपत्ति 15 करोड़ रूपए से अधिक 
सिमोन सिंह की वैवाहिक स्थितिविवाहित 
सिमोन सिंह  की वैवाहिक तिथिवर्ष 2000 

सिमोन सिंह  का फिगर व  शारीरिक संरचना (Simone Singh’s figure and body structure)

सिमोन सिंह की लंबाई5 फुट 3 इंच
सिमोन सिंह  का वजन55 किलोग्राम
सिमोन सिंह  का फिगरअप्पर 32 इंच, कमर  30 इंच , लोअर  34 इंच 
सिमोन सिंह  के बालों का रंगकाला 
सिमोन सिंह  की आंखों का रंगकाला 

सिमोन सिंह  का परिवार (Simone Singh family)

सिमोन सिंह के पिता का नाम दलजीत सिंह 
सिमोन सिंह  की माता का नामकृष्णा
सिमोन सिंह  के भाई का नामलागू नहीं
सिमोन सिंह  की बहन का नामदीपान्निता 
सिमोन सिंह  के पति का नामफहाद समर ( फिल्म मेकर और लेखक) 
सिमोन सिंह के बेटे का नामज्ञात नहीं
सिमोन सिंह  की बेटी का नामज्ञात नहीं

सिमोन सिंह का भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण। (Simone Singh’s debut in Indian television serials.)

सिमोन सिंह  कॉलेज के दिनों से ही सिंगिंग कंपटीशन और स्टेज परफॉर्मेंस में हिस्सा लिया करती थी। अपनी पढ़ाई पूरी करने के पश्चात उन्होंने टीवी प्रोडक्शन हाउस दिल्ली में 2 महीने तक मॉडलिंग के काम से अपने करियर की शुरुआत की और उसके पश्चात वर्ष 1995 में दूरदर्शन चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले लोकप्रिय धारावाहिक स्वाभिमान से भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण किया। इस धारावाहिक में इन्होंने गायत्री का किरदार निभाया था। इस धारावाहिक के कुल 800 एपिसोड बनाए गए थे।  वर्ष 1997 में उन्होंने लगातार तीन धारावाहिकों सी हॉक्स,  अजीब दास्तान है यह  और  थोड़ा है थोड़े की जरूरत है में भी काम किया ।

Also Read  PARAMBIL BAZAR KOZHIKODE PIN CODE

टेलीविजन इंडस्ट्री में पहली बार सिमोन सिंह को  मुख्य पहचान और लोकप्रियता  वर्ष 1998 में सोनी चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक हीना से प्राप्त हुई थी।  जिसमें इन्होंने टाइटल किरदार निभाया था। इस धारावाहिक के कुल 265 एपिसोड बनाए गए थे।  इस धारावाहिक की सफलता के पश्चात सबसे अधिक लोकप्रियता इन्हें स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक एक हसीना थी  से प्राप्त हुई थी। जिसमें इन्होंने साक्षी गोयनका का किरदार निभाया था।

 इन धारावाहिकों के अतिरिक्त सिमोन सिंह  कई अन्य सुपरहिट धारावाहिकों में भी काम कर चुकी हैं जैसे कि हेलो फ्रेंड्स वर्ष 1999,  तुम पुकार लो  वर्ष 2001,  आंधी  वर्ष 2003,  कशिश वर्ष  2005,  विरासत वर्ष 2007,  हक से  वर्ष 2018 और  बहू बेगम  वर्ष 2019 आदि में भी विभिन्न किरदार निभा चुकी है।

सिमोन सिंह  का बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण। (Simone Singh debut in Bollywood industry.)

 भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों में अपनी एक पहचान बनाने के पश्चात सिमोन सिंह ने  वर्ष 2001 में  सुनील दर्शन द्वारा निर्देशित पारिवारिक फिल्म  एक रिश्ता :  द बॉन्ड ऑफ लव  से बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी पदार्पण किया। जिसमें इन्होंने प्रिया कपूर का किरदार निभाया था। वर्ष 2002 में उन्होंने  हां मैंने भी प्यार किया है फिल्म में मेघना की भूमिका निभाई थी और इसी वर्ष सिमोन सिंह  ने तनुजा चंद्रा द्वारा निर्देशित म्यूजिकल फिल्म सुर :  द मेलोडी ऑफ लाइफ में  दिव्या का किरदार निभाया था जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता मशहूर गायक लकी अली थे। 

इसके अतिरिक्त सिमोन सिंह  कईं अन्य  सुपरहिट फिल्मों जैसे कि  कभी खुशी कभी गम वर्ष 2001,  कल हो ना हो वर्ष 2003,  बीइंग साइरस वर्ष 2006,  मेरीगोल्ड वर्ष 2007,  भ्रम  वर्ष 2008,  99  वर्ष 2009,  रन  वर्ष 2010,  पल पल दिल के पास वर्ष 2019,  लव आज कल वर्ष 2020  और मजा मा वर्ष  2022 में भी  महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी है।

सिमोन सिंह  का फिगर

अप्पर 32 इंच, कमर  30 इंच , लोअर  34 इंच 

सिमोन सिंह की प्रति मासिक आय 

15 लाख रूपए 

सिमोन सिंह की प्रति एपिसोड आय 

70 – 80 हज़ार रूपए 

सिमोन सिंह की कुल संपत्ति 

15 करोड़ रूपए से अधिक 

सिमोन सिंह  की वैवाहिक तिथि

 वर्ष 2000 

Also Read  biography of Rakhi Tandon

error: Content is protected !!