सोहा अली खान पूर्ण क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी और हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर की बेटी है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता सैफ अली खान सोहा अली खान के बड़े भाई हैं। इनका जन्म वर्ष 1978 में हुआ था। सोहा अली खान ने वर्ष 2004 में दिल मांगे मोर फिल्म के साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री में और इति श्रीकांता फिल्म के साथ बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में भी पदार्पण किया। वर्ष 2018 तक सोहा अली खान लगभग 29 फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने हिंदी फिल्मों के साथ-साथ बंगाली और अंग्रेजी फिल्मों में भी अभिनय किया है। सोहा अली खान को सबसे अधिक उपलब्धि तथा लोकप्रियता बंगाली फिल्म अंतर महल और रंग दे बसंती फिल्म के साथ-साथ मिस्टर जो बी करवालहो से प्राप्त हुई थी। सोहा अली खान ने 14 जुलाई 2014 को पेरिस में बॉलीवुड अभिनेता कुणाल खेमू के साथ इंगेजमेंट और 25 जनवरी 2015 को मुंबई में विवाह कर लिया। इनकी एक बेटी भी है जिसका नाम इनाया है और उसका जन्म 29 सितंबर 2017 को हुआ था।
सोहा अली खान का जन्म और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि। (Soha Ali Khan’s birth and family background.)
सोहा अली खान का जन्म 4 अक्टूबर 1978 को नई दिल्ली नवाब आफ पाटौदी के खानदान पटौदी परिवार में हुआ था। इनके पूर्वज मूल रूप से पश्तून से संबंध रखते हैं। इनके पिता मंसूर अली खान पटौदी पटौदी खानदान के 9 वें नवाब थे। इनके पिता और दादा इफ्तिखार अली खान पटौदी भी इंडियन क्रिकेट टीम में कैप्टन रह चुके हैं। इनकी दादी साजिदा सुल्तान पटौदी भोपाल की बेगम के नाम से जानी जाती थी। इनके बड़े भाई सैफ अली खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता हैं और एक इनकी बड़ी बहन भी है जिनका नाम सबा अली खान है। वह ज्वेलरी डिजाइनर है।
सोहा अली खान की शैक्षणिक योग्यता। (Educational Qualification of Soha Ali Khan.)
सोहा अली खान की स्कूली शिक्षा द ब्रिटिश स्कूल नई दिल्ली से हुई थी। स्कूली शिक्षा पूरी करने के पश्चात उन्होंने बॉलीऑल कॉलेज ऑक्सफोर्ड में दाखिला लिया जहां से इन्होंने इतिहास में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की। उच्चतर शिक्षा प्राप्त करने के लिए उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स एंड पॉलीटिकल साइंस में दाखिला ले लिया जहां से इन्होंने इंटरनेशनल रिलेशंस में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की।
सोहा अली खान की व्यक्तिगत जानकारी। (Personal Information of Soha Ali Khan.)
| वास्तविक नाम | सोहा अली खान पटौदी |
| उपनाम | ज्ञात नहीं |
| सोहा अली खान का जन्म | 4 अक्टूबर 1978 |
| सोहा अली खान की आयु | 44 वर्ष |
| सोहा अली खान का जन्म स्थान | नई दिल्ली भारत |
| सोहा अली खान का मूल निवास स्थान | नई दिल्ली भारत |
| सोहा अली खान की राष्ट्रीयता | भारतीय |
| सोहा अली खान का धर्म | इस्लाम |
| सोहा अली खान की शैक्षणिक योग्यता | इंटरनेशनल अफेयर्स में स्नातकोत्तर |
| सोहा अली खान के स्कूल का नाम | द ब्रिटिश स्कूल नई दिल्ली |
| सोहा अली खान के कॉलेज का नाम | यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड इंग्लैंड लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स एंड पोलिटिकल साइंस लंदन |
| सोहा अली खान का व्यवसाय | अभिनेत्री |
| सोहा अली खान की प्रति फिल्म आय | 1 करोड़ रूपए |
| सोहा अली खान की प्रति मासिक आय | 2 करोड़ रूपए |
| सोहा अली खान की कुल संपत्ति | 160 करोड़ रूपए से अधिक |
| सोहा अली खान की वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
| सोहा अली खान की वैवाहिक तिथि | 25 जनवरी 2015 |
सोहा अली खान का फिगर व शारीरिक संरचना (Soha Ali Khan’s figure and body composition)
| सोहा अली खानकी लंबाई | 5 फुट 2 इंच |
| सोहा अली खान का वजन | 50 किलोग्राम |
| सोहा अली खान का फिगर | अप्पर 33 इंच, कमर 26 इंच, लोअर 33 इंच |
| सोहा अली खान की आंखों का रंग | गहरा भूरा |
| सोहा अली खान के बालों का रंग | काला |
सोहा अली खान का परिवार (Soha Ali Khan family)
| सोहा अली खान के पिता का नाम | मंसूर अली खान पटौदी |
| सोहा अली खान की माता का नाम | शर्मिला टैगोर |
| सोहा अली खान के भाई का नाम | सैफ अली खान |
| सोहा अली खान की बहन का नाम | सबा अली खान |
| सोहा अली खान के पति का नाम | कुणाल खेमू |
| सोहा अली खान की बेटी का नाम | इनाया |
सोहा अली खान का बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण (Soha Ali Khan’s debut in Bollywood industry)
सोहा अली खान ने वर्ष 2004 में अनंत महादेवन द्वारा निर्देशित रोमांटिक कॉमेडी फिल्म दिल मांगे मोर से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। इस फिल्म में इनके सह कलाकार शाहिद कपूर, आयशा टाकिया, गुलशन ग्रोवर और जरीन वहाब थी। इस फिल्म में इन्होंने नेहा का किरदार निभाया था । इसी वर्ष सोहा अली खान ने इति श्रीकांता फिल्म से बंगाली फिल्मों में भी पदार्पण किया था। वर्ष 2005 में इन्होंने हृदय शेट्टी द्वारा निर्देशित रोमांटिक कॉमेडी फिल्म प्यार में ट्विस्ट में ऋषि कपूर, डिंपल कपाड़िया, समीर दत्तानी, किशोर शहाणे और विकास भल्ला के साथ काम किया था। इसी वर्ष इन्होंने संजय दत्त, फरदीन खान, जैद खान, शर्मन जोशी, ईशा देओल, आयशा टाकिया और रिया सेन के साथ डेविड धवन द्वारा निर्देशित फिल्म शादी नंबर 1 में काम किया। इस फिल्म में उन्होंने सोनिया का किरदार निभाया था।
सोहा अली खान को सर्वप्रथम सबसे अधिक लोकप्रियता व उपलब्धि वर्ष 2006 में राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित और निर्मित फिल्म रंग दे बसंती से प्राप्त हुई थी। जिसमें उन्होंने सोनिया/ दुर्गा बोहरा का किरदार निभाया था। इस फिल्म में इनके साथ अन्य सह कलाकार आमिर खान, सिद्धार्थ, आर माधवन, अतुल कुलकर्णी, शर्मन जोशी और कुणाल कपूर जैसे दिग्गज कलाकार थे। वर्ष 2009 में सोहा अली खान ने कुणाल देशमुख द्वारा निर्देशित रोमांटिक डिजास्टर फिल्म तुम मिले में संजना का किरदार निभाया था।
इसके अलावा सोहा अली खान अन्य सुपरहिट फिल्म जैसे कि मुंबई कटिंग वर्ष 2010, तेरा क्या होगा जॉनी वर्ष 2010, साउंडट्रैक वर्ष 2011, साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न वर्ष 2013, वॉर छोड़ ना यार वर्ष 2013, मिस्टर जो बी कार्वाल्हो वर्ष 2014, 31 अक्टूबर वर्ष 2016, घायल : वंस अगेन वर्ष 2016 और साहेब बीवी और गैंगस्टर 3 वर्ष 2018 में भी काम कर चुकी है।
सोहा अली खान के अवॉर्ड्स और सम्मान। (Awards and Honors of Soha Ali Khan.)
वर्ष 2006 सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री ग्लोबल इंडियन फिल्म अवॉर्ड्स फिल्म रंग दे बसंती
वर्ष 2007 सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकैडमी अवॉर्ड्स फिल्म रंग दे बसंती
वर्ष 2007 सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री हिंदी बंगाल फिल्म जर्नलिस्ट एसोसिएशन अवार्ड फिल्म रंग दे बसंती
वर्ष 2018 बायोग्राफी पॉपुलर क्रॉसवर्ड बुक अवार्ड
सोहा अली खान की प्रति फिल्म आय
1 करोड़ रूपए
सोहा अली खान की प्रति मासिक आय
2 करोड़ रूपए
सोहा अली खान की कुल संपत्ति
160 करोड़ रूपए से अधिक
सोहा अली खान का पसंदीदा अभिनेता
सैफ अली खान
सोहा अली खान की पसंदीदा अभिनेत्री
शर्मिला टैगोर
Also Read Chitrangada Singh biography
