Thu. May 14th, 2026
Sudesh Berry biography

सुदेश बेरी को मुख्य तौर पर बॉलीवुड और भारतीय टीवीसीओं इंडस्ट्री में अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए जाना जाता है | सुदेश बेरी का जन्म वर्ष 1960 को बॉम्बे महाराष्ट्र में हुआ था| सुदेश बेरी ने वर्ष 1988 में टी. रामा राओ द्वारा निर्देशित एक्शन फिल्म खतरों के खिलाड़ी से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था| सुदेश बेरी वर्ष 2021 तक लगभग कुल मिलाकर 37 फिल्मों में काम कर चुके हैं | सुदेश बेरी ने वर्ष 1988 में ही दूरदर्शन पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक महाभारत से भारतीय टेलीविज़न इंडस्ट्री में भी पदार्पण किया था| इस धारावाहिक में उन्होंने राजा विचित्रवीर्य का किरदार निभाया था| सुदेश बेरी वर्ष 2022 तक लगभग 26 धार वाहिकों में विभिन्न किरदार निभा चुके हैं| सुदेश बेरी ने केवल टेलीविज़न इंडस्ट्री के ही नहीं बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के भी कईं दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है| सुदेश बेरी  उपलब्धि और लोकप्रियता धारावाहिक महाभारत, सुराग़ : द क्लू , अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजियो, देवों के देव महादेव , शक्ति और फिल्म बॉर्डर तथा LOC : कारगिल से प्राप्त हुई थी | 

Also Read  BUS STAND, BALURGHAT PIN CODE

सुदेश बेरी का जन्मदिन और उनकी पारीवारिक पृष्ठभूमि |  (Sudesh Berry’s birthday and his family background.)

सुदेश बेरी का जन्म 20 जुलाई 1960 को बॉम्बे महाराष्ट्र में हुआ था| सुदेश बेरी के माता-पिता, भाई-बहन और पारीवारिक पृष्ठभूमि के विषय में कोई जानकारी नहीं मिलती है| 

सुदेश बेरी की पत्नी का नाम सरिता बेरी है और इनके बेटे का नाम सूरज बेरी है| 

सुदेश बेरी की शैक्षणिक योग्यता (Sudesh Berry’s Educational Qualification)

सुदेश बेरी की शैक्षणिक योग्यता,  स्कूल और कॉलेज के विषय में कोई जानकारी प्राप्त नहीं है| सुदेश बेरी के विषय में यह जानकारी मिलती है कि उन्हें कॉलेज के दिनों से ही बॉक्सिंग का शौक था और वह बॉक्सिंग के प्रतियोगिताओं  लिया करते थे| 

सुदेश बेरी की व्यक्तिगत जानकारी  (Personal Information of Sudesh Berry)

वास्तविक नाम सुदेश बेरी
उपनाम ज्ञात नहीं 
सुदेश बेरी का लोकप्रिय किरदार लोहा सिंह – धारावाहिक : अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजियो 
सुदेश बेरी का जन्मदिन 20 जुलाई 1960 
सुदेश बेरी की आयु 62 वर्ष 
सुदेश बेरी का जन्मस्थान बॉम्बे महाराष्ट्र भारत 
सुदेश बेरी का मूल निवास स्थान बॉम्बे महाराष्ट्र भारत 
सुदेश बेरी की राष्ट्रीयता भारतीय 
सुदेश बेरी का धर्म हिन्दू 
सुदेश बेरी की शैक्षणिक योग्यता ज्ञात नहीं 
सुदेश बेरी के स्कूल का नाम ज्ञात नहीं 
सुदेश बेरी के कॉलेज का नाम ज्ञात नहीं 
सुदेश बेरी का व्यवसाय अभिनेता, निर्माता और निर्देशक 
सुदेश बेरी की प्रति एपिसोड आय 60 हज़ार रूपए 
सुदेश बेरी की कुल संपत्ति 15 करोड़ रूपए से अधिक 
सुदेश बेरी की वैवाहिक स्थिति विवाहित 
सुदेश बेरी की वैवाहिक तिथि ज्ञात नहीं 

सुदेश बेरी की शारीरिक संरचना  (Body structure of Sudesh Berry)

सुदेश बेरी की लम्बाई 5 फ़ीट 9 इंच 
सुदेश बेरी का वज़न 70 किलोग्राम 
सुदेश बेरी का शारीरिक माप छाती 40 इंच, कमर 32 इंच, बायसेप्स 13 इंच 
सुदेश बेरी की आँखों का रंग गहरा भूरा 
सुदेश बेरी के बालों का रंग काला 

सुदेश बेरी का परिवार (Sudesh Berry’s family)

सुदेश बेरी के पिता का नाम ज्ञात नहीं 
सुदेश बेरी की माता का नाम ज्ञात नहीं 
सुदेश बेरी के भाई-बहन का नाम ज्ञात नहीं 
सुदेश बेरी की पत्नी का नाम सरिता बेरी 
सुदेश बेरी के बेटे का नाम सूरज बेरी 

सुदेश बेरी का बॉलीवुड  इंडस्ट्री में पदार्पण |  (Sudesh Berry Debut in Bollywood Industry |)

सुदेश बेरी ने वर्ष 1988 में टी. रामा राओ द्वारा निर्देशित एक्शन फ़िल्म खतरों के खिलाड़ी से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था| इस फिल्म में उनका बहुत ही छोटा रॉल था| वर्ष 1990 में सुदेश बेरी ने राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित सुपरहिट फिल्म घायल में राजन बेरी का किरदार निभाया था| इस फिल्म के मुख्य अभिनेता सन्नी देओल थे| वर्ष 1993 में उन्होंने प्रदीप मणि द्वारा निर्देशित एक्शन फिल्म कायदा क़ानून में अक्षय कुमार के साथ काम किया था, जिसमे उन्होंने किशन का किरदार निभाया था| वर्ष 1996 में सुदेश बेरी ने राम शेट्टी द्वारा निर्देशित फ़िल्म आर्मी में शाहरुख़ खान के साथ काम किया और इस फिल्म में उन्होंने खान का किरदार निभाया था| इस फिल्म की मुख्य अभिनेत्री श्रीदेवी थी| 

Also Read  MP NAGAR ZONE 2 PIN CODE

सुदेश बेरी को बॉलीवुड में पहली बार मुख्य पहचान वर्ष 1997 में जे. पी. दत्ता द्वारा निर्देशित फिल्म बॉर्डर से प्राप्त हुई थी, जिसमें इन्होने सूबेदार मथुरा दास का किरदार निभाया था| यह एक मल्टीस्टारर फिल्म थी| उसके पश्चात सुदेश बेरी ने जब वर्ष 2003 में जे. पी. दत्ता द्वारा निर्देशित कारगिल युद्ध पर आधारित फिल्म LOC : कारगिल में कर्नल ललित राय का किरदार निभाया तो उसे भी दर्शकों और क्रिटिक्स द्वारा खूब पसंद किया गया| 

इनके अतिरिक्त सुदेश बेरी कईं अन्य सुपर हिट फिल्मों जैसे कि वीरगति वर्ष 1995, रिफ्यूजी वर्ष 2000, माँ तुझे सलाम वर्ष 2002, टैंगो चार्ली वर्ष 2005, सनम तेरी कसम वर्ष 2016 और सरदार साब वर्ष 2017 आदि में भी विभिन्न किरदार निभाय हैं| 

Also Read  आशा नेगी का संक्षिप्त जीवन परिचय। (Brief biography of Asha Negi)

सुदेश बेरी का भारतीय टेलीविज़न इंडस्ट्री में पदार्पण  (Sudesh Berry debut in Indian television industry)

सुदेश बेरी ने बॉलीवुड की साथ साथ वर्ष 1988 में भारतीय टेलीविज़न इंडस्ट्री में भी दूरदर्शन चैनल पर प्रसारित किये जाने वाले धारावाहिक महाभारत से पदार्पण किया| जिसमे उन्होंने राजा विचित्रवीर्य का किरदार निभाया था |  में सुदेश बेरी के अभिनय को खूब पसन् किया गया | सुदेश बेरी 1992 में कशिश धारावहिक में राहुल वैद्य का किरदार भी निभाया| वर्ष 1999 में सुदेश बेरी को धारावहिकों में पहली बार सुराग़ से मुख्य पहचान प्राप्त हुई,  जिसमें उन्होंने इंस्पेक्टर भारत चटोपाध्याय का किरदार निभाया था | 

वर्ष 2007 में सुदेश बेरी ने सोनी चैनल पर प्रसारित किये जाने वाले धारावाहिक अम्बर धारा में अम्बर और धारा के पिता देव शुक्ला का किरदार निभाया| वर्ष 2009 में सुदेश बेरी ने ज़ी टीवी पर प्रसारित किये जाने वाले लोकप्रिय धारावाहिक अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजियो में लोहा सिंह का नकारात्मक किरदार निभाया था| इस धारावाहिक से इन्हें सबसे अधिक लोकप्रियता प्राप्त हुई| 

सुदेश बेरी अतिरिक्त सुदेश बेरी ने कईं सुपर हिट धारावाहिकों जैसे कि युग वर्ष 1999, कामिनी-दामिनी वर्ष 2005, दिल से दिया वचन वर्ष 2010, डिवॉन के देव महादेव वर्ष 2013, सिया के राम वर्ष 2015, शक्ति : अस्तित्व के एहसास की,  कोई लौट के आया है वर्ष 2017, छोटी सरदारनी वर्ष 2022, रंग जाऊं तेरे रंग में वर्ष 2022, गुड़ से मीठा इश्क़ वर्ष 2022 आदि में भी महत्वपूर्ण किरदार निभा चुके हैं| 

सुदेश बेरी की प्रति एपिसोड आय 

60 हज़ार रूपए 

सुदेश बेरी की कुल संपत्ति 

15 करोड़ रूपए से अधिक 

Also Read  biography of Rubina Dilaik

error: Content is protected !!