Taapsee Pannu biography
Contents hide

 तापसी पन्नू  को मुख्य तौर पर बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ-साथ तेलुगु तथा तमिल फिल्मों में भी अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए जाना जाता है।  तापसी पन्नू का जन्म वर्ष 1987 को नई दिल्ली भारत में हुआ था। तापसी पन्नू जट सिख परिवार से संबंध रखती हैं।  तापसी पन्नू  ने अपने करियर की शुरुआत कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की शिक्षा पूरी करने के पश्चात सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग से की थी। चैनल V गेट गॉर्जियस वर्ष  टैलेंट शो 2008 में दिए गए एक ऑडिशन के पश्चात इन्होंने फुल टाइम मॉडलिंग करना शुरू कर दिया। वर्ष 2008 में  फेमिना मिस इंडिया कॉन्टेस्ट के दौरान वह  पैंटालूंस फेमिना मिस   फ्रेश  फेस और साफ़ी  फेमिना मिस ब्यूटीफुल स्किन  का खिताब भी जीत चुकी है।  उसके पश्चात ताप्सी पन्नू ने कई बड़ी कंपनियों के लिए विज्ञापन में मॉडलिंग करना शुरू किया जैसे कि रिलायंस ट्रेंड्स,  रेड एफएम 93.5,  कोका कोला,  मोटरोला,  पैंटालून,  पीवीआर सिनेमास,  स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक,  डाबर,  एयरटेल,  टाटा डोकोमो,  वर्धमान आदि। तापसी पन्नू ने  वर्ष 2010 में के राघवेंद्र राव द्वारा निर्देशित म्यूजिकल ड्रामा फिल्म झुम्मान्दी नादम तेलुगु फिल्म से दक्षिण भारतीय फिल्मों में पदार्पण किया। इसके पश्चात वर्ष 2011 में इन्होंने आडूकलम  तमिल फिल्म से  तमिल फिल्मों में पदार्पण किया। वर्ष 2011 में उन्होंने लगातार सात दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम किया था।  तापसी पन्नू  ने  वर्ष 2013 में डेविड धवन द्वारा निर्देशित स्लैपस्टिक  कॉमेडी फिल्म  चश्मे बद्दूर  से बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी पदार्पण किया। बॉलीवुड इंडस्ट्री में मुख्य पहचान इन्हें वर्ष 2015 में बेबी फिल्म से प्राप्त हुई थी। तापसी पन्नू अब तक लगभग कुल मिलाकर 44 फिल्मों में काम कर चुके हैं।  तापसी पन्नू  को उनके ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर 20 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स फॉलो करते हैं। अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए अब तक उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

Also Read  HENNUR MAIN ROAD PIN CODE

 तापसी पन्नू  का जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि। (Taapsee Pannu’s Birthday and Family Background.)

 तापसी पन्नू का जन्म 1 अगस्त 1987 को नई दिल्ली में रहने वाले जट्ट सिख परिवार में हुआ था। तापसी पन्नू  के पिता का नाम दिलमोहन सिंह पन्नू है, वह रियल एस्टेट एजेंट का काम किया करते थे।  तापसी पन्नू  की माता का नाम निर्मलजीत है  और वह गृहणी हैं।  तापसी पन्नू  की एक छोटी बहन है जिनका नाम शगुन है।

 तापसी पन्नू  की शैक्षणिक योग्यता। (Educational Qualification of Taapsee Pannu.)

 तापसी पन्नू  की स्कूली शिक्षा  माता जय कौर पब्लिक स्कूल अशोक विहार दिल्ली से हुई थी और स्कूली शिक्षा पूरी करने के पश्चात उन्होंने अपनी रुचि अनुसार कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में अपना करियर बनाने के लिए गुरु तेघ बहादुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में दाखिला  ले लिया। जहां से उन्होंने कंप्यूटर साइंस में B.Tech की पढ़ाई को पूरा किया।

 तापसी पन्नू की व्यक्तिगत जानकारी। (Personal Information of Taapsee Pannu.)

वास्तविक नामतापसी पन्नू
उपनाममेगी,  ग्लैम डॉल
तापसी पन्नू का लोकप्रिय किरदारशबाना खान –  फिल्म बेबी
 मीनल अरोड़ा –  फिल्म पिंक
तापसी पन्नू का जन्मदिन1 अगस्त 1987
तापसी पन्नू  की आयु35 वर्ष
तापसी पन्नू  का जन्म स्थाननई दिल्ली भारत
तापसी पन्नू  का मूल निवास स्थाननई दिल्ली भारत
तापसी पन्नू  की राष्ट्रीयताभारतीय
तापसी पन्नू  का धर्मसिख 
तापसी पन्नू  की शैक्षणिक योग्यताकंप्यूटर साइंस में B.Tech
तापसी पन्नू के स्कूल का नाममाता जय कौर पब्लिक स्कूल अशोक विहार दिल्ली
तापसी पन्नू  के कॉलेज का नामगुरु तेग बहादुर इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी
तापसी पन्नू  का व्यवसायमॉडल और अभिनेत्री
तापसी पन्नू की प्रति फिल्म आय 1 – 2 करोड़ रूपए 
तापसी पन्नू की  ब्रांड एंडोर्समेंट फीस 35 –  40 लाख रूपए 
तापसी पन्नू  की कुल संपत्ति46 करोड़ रूपए से अधिक 
तापसी पन्नू  की वैवाहिक स्थिति अविवाहित

 तापसी पन्नू दो फिगर व  शारीरिक संरचना (Taapsee Pannu two figure and body structure)

तापसी पन्नू  की लंबाई5 फुट 4 इंच
तापसी पन्नू  का वजन55 किलोग्राम
तापसी पन्नू  का फिगरअप्पर 32 इंच,  कमर 27 इंच, लोअर 34 इंच 
तापसी पन्नू  की आंखों का रंगगहरा भूरा 
तापसी पन्नू  के बालों का रंगकाला 

 तापसी पन्नू  का परिवार (Taapsee Pannu’s family)

तापसी पन्नू के पिता का नामदिलमोहन सिंह पन्नू
तापसी पन्नू  की माता का नामनिर्मलजीत पन्नू
तापसी पन्नू  की बहन का नामशगुन पन्नू 

तापसी पन्नू का दक्षिण भारतीय फिल्मों में पदार्पण। (Taapsee Pannu debuts in South Indian films.)

तापसी पन्नू ने वर्ष 2010 में के राघवेंद्र राव द्वारा निर्देशित  फिल्म म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा तेलुगु  फिल्म जुम्मान्दी नादम से दक्षिण भारतीय फिल्मों में पदार्पण किया था। इस फिल्म में इन्होने सरवैया का किरदार निभाया था| वर्ष 2011 में तापसी पन्नू ने  वैटरीमरण द्वारा निर्देशित तमिल फिल्म फिल्म में इरेने क्लौडे की भूमिका निभाई थी| वर्ष 2013 में इन्होंने  गुंडेलो गोदारी  तेलुगु फिल्म में सरला का किरदार निभाया था। वर्ष 2015 में तापसी पन्नू  ने  वाई राजा वाई  फिल्म में श्रेया की भूमिका निभाई।  इसी प्रकार का वह अन्य कईं दक्षिण भारतीय सुपरहिट फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं।  वर्ष 2023 में तापसी पन्नू की जन गण मन और एलियन दो फ़िल्में रिलीज़ होने वाली हैं।

Also Read  MOWA RAIPUR CHATTISGARH PIN CODE

तापसी पन्नू का बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण (Taapsee Pannu debut in Bollywood industry)

वर्ष 2013 में  तापसी पन्नू ने डेविड धवन द्वारा निर्देशित कॉमेडी फिल्म चश्मे बद्दूर से बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी पदार्पण किया और दक्षिण भारतीय फिल्मों की तरह बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी तापसी पन्नू के अभिनय को खूब सराहा गया। इस फिल्म में ताप्सी पन्नू ने सीमा का किरदार निभाया था। इस फिल्म की सफलता के पश्चात वर्ष 2015 में उन्होंने नीरज पांडे द्वारा निर्देशित एक्शन थ्रिलर फिल्म  बेबी  में शबाना खान का किरदार निभाया था जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। वर्ष 2016 में तापसी पन्नू  अमिताभ बच्चन के साथ पिंक फिल्म में  मीनल अरोड़ा का किरदार निभाया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 157.32 करोड़  रुपए की कमाई की थी। इस फिल्म का एक डायलॉग बहुत ही लोकप्रिय हुआ था “  नो मीन्स नो ”। वर्ष 2017 में उन्होंने डेविड धवन द्वारा निर्देशित एक्शन कॉमेडी फिल्म जुड़वा 2 में समारा जैन  का किरदार निभाया था। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता वरुण धवन थे । बीएफ फिल्म वर्ष 1997 में आई जुड़वा फिल्म की रीमेक थी। हाल ही में वर्ष 2022 में ताप्सी पन्नू ने अजय बहल द्वारा निर्देशित हॉरर थ्रिलर फिल्म ब्लर में  गायत्री/ गौतमी  का मुख्य किरदार निभाया है।

Also Read  YELAHANKA OLD TOWN PIN CODE

 इसके अतिरिक्त वह कईं अन्य  सुपरहिट बॉलीवुड फिल्मों  जैसे कि द गाजी अटैक वर्ष 2017,  नाम शबाना वर्ष 2017,  दिल जंगली वर्ष 2018, मुल्क  वर्ष 2018,  मनमर्जियां वर्ष 2018,  बदला वर्ष 2019,  मिशन मंगल वर्ष 2019, थप्पड़ वर्ष 2020, रश्मि रॉकेट वर्ष 2021  और तड़का वर्ष 2022 आदि में भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा चुकी हैं।

तापसी पन्नू के अवॉर्ड्स और सम्मान (Taapsee Pannu’s Awards and Honors)

 वर्ष 2013  डेब्यू एक्टर ऑफ द ईयर फीमेल  साउथ अफ्रीकन फिल्म एंड टेलिविजन अवॉर्ड्स फिल्म  गुंडेलो  गोदारी

 वर्ष 2013  सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री  संतोषम  फिल्म अवॉर्ड्स  फिल्म  गुंडेलो गोदारी

 वर्ष 2014  सर्वश्रेष्ठ एंथोसिएस्टिक परफॉर्म  फीमेल  एडिसन अवॉर्ड्स  फिल्म अरम्बम 

 वर्ष 2017 सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री जूरी स्पेशल अवॉर्ड्स जागरण फिल्म फेस्टिवल फिल्म पिंक 

 वर्ष 2017  वुमन ऑफ द ईयर  इंटरनेशनल एकेडमी अवार्ड  फिल्म पिंक 

 वर्ष 2018  एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी इंपैक्ट अवार्ड  फीमेल  ज़ी सिने अवॉर्ड्स  फिल्म  नाम शबाना

 वर्ष 2019  एक्सीलेंस इन एक्टिंग जीक्यू स्टाइल एंड कल्चर अवॉर्ड्स वर्ष 2019  फिल्म  मनमर्जियां

 वर्ष 2020 सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री  ज़ी सिने अवॉर्ड्स  फिल्म बदला

 वर्ष 2021  सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री  फिल्मफेयर अवॉर्ड्स  फिल्म थप्पड़ 

तापसी पन्नू  का फिगर

अप्पर 32 इंच,  कमर 27 इंच, लोअर 34 इंच 

तापसी पन्नू की प्रति फिल्म आय 

1 – 2 करोड़ रूपए 

तापसी पन्नू की  ब्रांड एंडोर्समेंट फीस 

35 –  40 लाख रूपए 

तापसी पन्नू  की कुल संपत्ति

46 करोड़ रूपए से अधिक 

तापसी पन्नू  की वैवाहिक स्थिति 

अविवाहित

Also Read  biography of Divyanka Tripathi

error: Content is protected !!