Vaani Kapoor biography

 वाणी कपूर को मुख्य तौर पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभिनय की क्षेत्र में योगदान के लिए जाना जाता है|  वाणी कपूर का जन्म वर्ष 1988 को भारत की राजधानी दिल्ली में हुआ था।  वाणी कपूर ने अपने करियर की शुरुआत आईटीसी होटल से की थी और उसके पश्चात उन्होंने मॉडलिंग करना भी शुरू किया।  वाणी कपूर ने वर्ष 2013 में  मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित रोमांटिक कॉमेडी फिल्म शुद्ध देसी रोमांस  से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। जिसमें उन्होंने तारा का किरदार निभाया था। वर्ष 2022 तक  वाणी कपूर कुल मिलाकर  7 फिल्मों में काम कर चुकी हैं।  जिनमें से सबसे अधिक लोकप्रियता  उन्हें  बेफिक्रे  और  चंडीगढ़ करें आशिकी  फिल्म से प्राप्त हुई थी। वर्ष 2017 में  वाणी कपूर  ने  यशिका शर्मा  के गीत  मैं यार मनाना नी  में भी अभिनय किया।  वाणी कपूर बहुत ही लोकप्रिय मैगजीन  कॉस्मापॉलिटन,  फेमिना वेडिंग टाइम और वॉग आदि में फीचर हो चुकी हैं।  वाणी कपूर को जानवरों से बहुत ही प्रेम है और दिल्ली उनकी पालतू जानवर है।  वाणी कपूर को उनके ट्विटर अकाउंट पर 1.2  मिलियन  फैंस फॉलो करते हैं।

Also Read  MEMARI COLLEGE.BURDWAN PIN CODE

 वाणी कपूर का जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि। (Vaani Kapoor’s Birthday and Family Background.)

वाणी कपूर  का जन्म 23 अगस्त 1988 को दिल्ली में रहने वाले एक पंजाबी परिवार में हुआ था। वाणी कपूर के  पिता शिव कपूर का फर्नीचर एक्सपोर्ट का बिजनेस है जबकि  वाणी कपूर की माता डिंपी कपूर पहले अध्यापिका थी और बाद में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम करने लगी।  वाणी कपूर की बहन का नाम नूपुर कपूर है| 

 वाणी कपूर की शैक्षणिक योग्यता। (Educational Qualification of Vaani Kapoor.)

वाणी कपूर की स्कूली शिक्षा माता जय कौर पब्लिक स्कूल अशोक विहार दिल्ली से हुई थी और उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए उन्होंने उसके पश्चात इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से टूरिज्म स्टडीज में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की। 

 वाणी कपूर  की व्यक्तिगत जानकारी। (Personal information of Vaani Kapoor.)

वास्तविक नामवाणी कपूर
उपनामज्ञात नहीं
वाणी कपूर का जन्मदिन23 अगस्त 1988
वाणी कपूर का जन्म स्थानदिल्ली भारत
वाणी कपूर का मूल निवास स्थानदिल्ली भारत
वाणी कपूर की राष्ट्रीयताभारतीय
वाणी कपूर का धर्मसिख
वाणी कपूर की शैक्षणिक योग्यताटूरिज्म स्टडीज में स्नातक
वाणी कपूर के स्कूल का नाममाता जय कौर पब्लिक स्कूल अशोक विहार दिल्ली
वाणी कपूर के कॉलेज का नामइंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ( डिस्टेंस लर्निंग)
वाणी कपूर का व्यवसायमॉडल और अभिनेता
वाणी कपूर  की प्रति फिल्म आय 1 करोड़ रूपए 
वाणी कपूर की ब्रैंड ऐनडोर्स्मेंट फीस 35 – 40 लाख रूपए 
वाणी कपूर की कुल सम्पत्ति 10 करोड़ रूपए से अधिक 
वाणी कपूर की वैवाहिक स्थितिअविवाहित

  वाणी कपूर का फिगर व शारीरिक संरचना (Vaani Kapoor figure and body composition)

वाणी कपूर की लंबाई5 फुट 5 इंच
वाणी कपूर का वजन58 किलोग्राम
वाणी कपूर का फिगर अप्पर 33 इंच,  कमर 28 इंच, लोअर 34 इंच 
वाणी कपूर  की आंखों का रंगगहरा भूरा
वाणी कपूर के बालों का रंगकाला

 वाणी कपूर  का परिवार (Vaani Kapoor family)

वाणी कपूर के पिता का नामशिव कपूर ( बिजनेसमैन)
वाणी कपूर की माता का नामडिंपी कपूर ( अध्यापिका और मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव)
वाणी कपूर की बड़ी बहन का नामनूपुर चोपड़ा

 वाणी कपूर  का मॉडलिंग में पदार्पण। (Vaani Kapoor’s debut in modeling.)

प्रारंभ में वाणी कपूर ने  ओबेरॉय होटल्स एंड रिजॉर्ट्स जयपुर में बतौर इंटर्नशिप ज्वाइन किया और उसके पश्चात आईटीसी होटल में काम करने लगी। तभी उनकी सुंदरता को देखते हुए एलिट मॉडल मैनेजमेंट की तरफ से उन्हें मॉडलिंग करने  की पेशकश हुई  और  वाणी कपूर कुछ समय तक  एलिट मॉडल मैनेजमेंट के साथ काम करती रही। इस दौरान उन्होंने बतौर मॉडल  ज्वेलरी डिजाइनर पायल सिंघल और सैलेक्स नैरंग्बम के साथ काम किया| इसके पश्चात  वाणी कपूर ने कईं और कंपनियों  जैसे कि  कैडबरी डेयरी मिल्क सिल्क,  ओप्पो मोबाइल और  त्रिभुवनदास भीम जी ज़वेरी  ज्वेलर्स  आदि की साथ भी काम किया| 

Also Read   मोनिका बेदी का संक्षिप्त जीवन परिचय। (Brief biography of Monica Bedi)

 वाणी कपूर का बॉलीवुड में पदार्पण। (Vaani Kapoor debut in Bollywood.)

 वाणी कपूर ने वर्ष 2013 में आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित और मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित रोमांटिक कॉमेडी फिल्म शुद्ध देसी रोमांस से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया। इस फिल्म में इन्होंने तारा का मुख्य किरदार निभाया था। इस फिल्म में इनके साथ सह कलाकार सुशांत सिंह राजपूत और परिणीति चोपड़ा थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 76 करोड रुपए की कमाई की थी। वर्ष 2016 में वाणी कपूर ने आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्देशित और निर्मित फिल्म बेफिक्रे ने रणवीर सिंह के साथ काम किया। इस फिल्म में इन्होंने शायरा गिल्ल का किरदार निभाया था। इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई 103 करोड़ रुपए थी।

Also Read  GOLA ROAD , DANAPUR , PATNA PIN CODE

वर्ष 2021 में  वाणी कपूर ने  अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित रोमांटिक कॉमेडी फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी में आयुष्मान खुराना के साथ काम किया। जिसमें उन्होंने मानवी बराड़ का किरदार निभाया था और आयुष्मान खुराना ने मानवेंद्र / मनु  मुंजल  का किरदार निभाया। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की कुल कमाई 41.23 करोड़  रुपए थी ।वर्ष 2022 में  वाणी कपूर ने  रणबीर कपूर के साथ आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित और करण मल्होत्रा द्वारा निर्देशित  एक्शन फिल्म शमशेरा में काम किया था। जिसमें उन्होंने सोना,  बाली की पत्नी का किरदार  निभाया था। इस फिल्म में उनके सह कलाकार रणबीर कपूर के अतिरिक्त संजय दत्त,  सौरभ शुक्ला और रॉनित रॉय थे।

 वाणी कपूर के अवार्ड और सम्मान (Vaani Kapoor Awards and Honors)

वर्ष 2013  मोस्ट एंटरटेनिंग फिल्म डेब्यु बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवॉर्ड्स फिल्म शुद्ध देसी रोमांस

 वर्ष 2014  सर्वश्रेष्ठ फीमेल डेब्यू फिल्म फेयर अवार्ड  फिल्म शुद्ध देसी रोमांस

 वर्ष 2014 स्टार डेब्यू ऑफ द ईयर फीमेल  इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकैडमी अवॉर्ड्स फिल्म शुद्ध देसी रोमांस

 वर्ष 2014 सर्वश्रेष्ठ फीमेल डेब्यू स्टार गिल्ड अवॉर्ड्स फिल्म शुद्ध देसी रोमांस

 वर्ष 2014 सर्वश्रेष्ठ फीमेल डेब्यू ज़ी सिने अवॉर्ड्स फिल्म शुद्ध देसी रोमांस

 वर्ष 2022 डिस्रप्टर इन सिनेमा  इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ़ मेलबर्न फिल्म  चंडीगढ़ करे आशिकी

वाणी कपूर का फिगर 

अप्पर 33 इंच,  कमर 28 इंच, लोअर 34 इंच 

वाणी कपूर की प्रति फिल्म आय 

1 करोड़ रूपए 

वाणी कपूर की ब्रैंड ऐनडोर्स्मेंट फीस 

35 – 40 लाख रूपए 

वाणी कपूर की कुल सम्पत्ति 

10 करोड़ रूपए से अधिक 

Also Read  biography of Anupriya Goenka

error: Content is protected !!