Sun. Feb 22nd, 2026
Tejasswi Prakash Biography
Contents hide

 तेजस्वी प्रकाश को मुख्य तौर पर भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों  और रियलिटी शोज़ के साथ-साथ मराठी फिल्म इंडस्ट्री में अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए जाना जाता है। तेजस्वी प्रकाश  का जन्म वर्ष 1993 को जेद्दा  सऊदी अरब में हुआ था।  तेजस्वी प्रकाश न्यू वर्ष 2012 में संस्कार धरोहर अपनो की 2  धारावाहिक से भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। वर्ष 2022 तक वह लगभग 7 धारावाहिकों में विभिन्न किरदार निभा चुकी हैं। जग में से सबसे अधिक लोकप्रियता इन्हें स्वरागिनी –  जोड़ें रिश्तों के सुर   धारावाहिक से प्राप्त हुई थी। तेजस्वी प्रकाश  धारावाहिकों के साथ-साथ रियलिटी शोज में भी प्रशंसनीय कार्य किया है। वह खतरों के खिलाड़ी सीजन 10,  री कॉमेडी शो  और बिग बॉस सीजन 15 में  बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा ले चुकी हैं। बिग बॉस सीजन 15 की तो वह विजेता भी रह चुकी हैं।  वर्ष 2022 में  तेजस्वी प्रकाश ने  मन कस्तूरी रे  फिल्म से मराठी फिल्म इंडस्ट्री में भी पदार्पण किया। वर्ष 2019 में तेजस्वी प्रकाश ने  सिलसिला बदलते रिश्तो का सीजन 2 से  वेब सीरीज इंडस्ट्री में भी पदार्पण किया और अब तक कुल 3 web-series में विभिन्न किरदार निभा चुकी हैं।  तेजस्वी प्रकाश ने  4 वर्षों तक भारतीय शास्त्रीय संगीत की शिक्षा ग्रहण की।  तेजस्वी प्रकाश के पसंदीदा अभिनेता रणवीर कपूर,  रणवीर सिंह तथा पसंदीदा अभिनेत्रियां  प्रियंका चोपड़ा,  दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट हैं। तेजस्वी प्रकाश  को डांस करने और गायकी का बहुत शौक है। तेजस्वी प्रकाश  को उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 7.3 मिलीयन फॉलोअर्स फॉलो करते हैं।

Also Read   जसवीर कौर  का संक्षिप्त जीवन परिचय। (Brief biography of Jasveer Kaur)

 तेजस्वी प्रकाश  का जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि। (Tejasswi Prakash’s birthday and his family background.)

 तेजस्वी प्रकाश का जन्म 10 जून 1993 को जेद्दाह  सऊदी अरब में रहने वाले एक हिंदू मराठी परिवार में हुआ था। तेजस्वी प्रकाश के पिता का नाम प्रकाश वयंगकार है,  पेशे से वह इंजीनियर है। तेजस्वी प्रकाश  की माता के नाम के विषय में जानकारी नहीं मिलती। तेजस्वी प्रकाश  का एक भाई है जिनका नाम प्रतीत व्यंगकार है और वह भी इंजीनियर है।

तेजस्वी प्रकाश  की शैक्षणिक योग्यता। (Educational Qualification of Tejasswi Prakash.)

 तेजस्वी प्रकाश  की स्कूली शिक्षा और स्कूल के विषय में तो जानकारी नहीं मिलती परंतु यह अवश्य ज्ञात है कि उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में स्नातक की शिक्षा यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई से प्राप्त की है। कॉलेज के दिनों में ही उन्होंने मुंबई फ्रेश फेस कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया था जिसमें वह विजई रही और यहीं से उनके अभिनय के क्षेत्र में कैरियर के दरवाजे खुल गए।

Also Read  4 Best Silver Watches From the Seamaster Series Of Omega

 तेजस्वी प्रकाश  की व्यक्तिगत जानकारी। (Personal information of Tejasswi Prakash.)

वास्तविक नामतेजस्वी प्रकाश 
उपनामतेजा भाई और तेजू 
तेजस्वी प्रकाश  का लोकप्रिय किरदार रागिनी गदोदिया महेश्वरी – स्वरागिनी : जोड़ी रिश्तो के सुन
तेजस्वी प्रकाश  का जन्मदिन10 जून 1993
तेजस्वी प्रकाश  की आयु 29 वर्ष
तेजस्वी प्रकाश  का जन्म स्थानजेद्दाह  सऊदी अरब
तेजस्वी प्रकाश  का मूल निवास स्थानमुंबई महाराष्ट्र भारत
तेजस्वी प्रकाश  की राष्ट्रीयता भारतीय
तेजस्वी प्रकाश  का धर्महिंदू
तेजस्वी प्रकाश  की शैक्षणिक योग्यताइलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में स्नातक 
तेजस्वी प्रकाश के स्कूल का नामज्ञात नहीं
तेजस्वी प्रकाश  के कॉलेज का नामयूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई
तेजस्वी प्रकाश  का व्यवसायमॉडल और अभिनेत्री
तेजस्वी प्रकाश  की प्रति एपिसोड आय 2 – 3 लाख रूपए 
तेजस्वी प्रकाश को बिग बॉस सीजन 15  से प्राप्त  धनराशि 40 लाख रूपए और ट्रॉफी 
तेजस्वी प्रकाश की कुल संपत्ति20 करोड़ रूपए के लगभग 
तेजस्वी प्रकाश  की वैवाहिक स्थितिअविवाहित 

 तेजस्वी प्रकाश  का फिगर व  बॉडी शेप (Tejasswi Prakash’s figure and body shape)

तेजस्वी प्रकाश की लंबाई5 फुट 4 इंच
तेजस्वी प्रकाश  का वजन 52 किलोग्राम
तेजस्वी प्रकाश  का फिगर अप्पर 32 इंच,  कमर 26 इंच, लोअर  34 इंच
तेजस्वी प्रकाश  की आंखों का रंगकाला 
तेजस्वी प्रकाश  के बालों का रंग काला 

 तेजस्वी प्रकाश  का परिवार (Tejasswi Prakash’s family)

तेजस्वी प्रकाश के पिता का नामप्रकाश वयंगकार 
तेजस्वी प्रकाश  की माता का नामज्ञात नहीं
तेजस्वी प्रकाश  के भाई का नामप्रतीक वयंगकार 

 तेजस्वी प्रकाश का भारतीय टेलीविज़न धारावाहिकों में पदार्पण |  (Tejasswi Prakash Debut In Indian Television Serials |)

 तेजस्वी प्रकाश ने वर्ष 2012 में लाइफ ओके चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक 2612  से भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण किया था। जिसमें उन्होंने रश्मि भार्गव का किरदार निभाया था। वर्ष 2013 में तेजस्वी प्रकाश  ने  कलर्स टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक संस्कार :  धरोहर अपनो की 2 में  धारा वैष्णव का किरदार निभाया था जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। वर्ष 2015 में कलर्स टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले लोकप्रिय धारावाहिक स्वरागिनी –  जोड़ें रिश्तों के सुर से  तेजस्वी प्रकाश को पहली बार सबसे अधिक लोकप्रियता प्राप्त हुई थी। जिसमें उन्होंने रागिनी गाड़ोदिया महेश्वरी का किरदार निभाया था। इसी प्रकार इन्होंने अन्य लोकप्रिय धारावाहिकों जैसे की पहरेदार पिया की वर्ष 2017,  रिश्ता लिखेंगे हम नया वर्ष 2017,  कर्ण संगिनी वर्ष 2018 और नागिन 6 आदि में भी  महत्वपूर्ण किरदार निभाए हैं।

Also Read  Polo coach Yurovskiy Kirill told which breeds of horses are suitable for the sport

 धारावाहिकों में काम करने के अतिरिक्त तेजस्वी प्रकाश ने  टेलीविजन पर प्रसारित किए जाने वाले रिएलिटी शोज़ में  सक्रियता से काम किया। वर्ष 2020 में उन्होंने कलर्स टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 में  बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया और इस रियलिटी शो में वह छठे स्थान तक बनी रही। वर्ष 2021 में तेजस्वी प्रकाश ने  ज़ी कॉमेडी शो में भी  दर्शकों को मनोरंजन किया। रियलिटी शोज़ में  सबसे अधिक लोकप्रियता इन्हें वर्ष 2021 में  बहु चर्चित और लोकप्रिय रियलिटी शो  बिग बॉस सीजन 15 से  प्राप्त हुई थी क्योंकि इस रियलिटी शो की वह विजेता भी रही, जिसमें इनाम की धनराशि उन्हें 40 लाख रूपए प्राप्त हुई।

 तेजस्वी प्रकाश का  मराठी फिल्मों में पदार्पण। (Tejasswi Prakash’s debut in Marathi films.)

 वर्ष 2022 में तेजस्वी प्रकाश ने  मन कस्तूरी रे मराठी फिल्म से मराठी फिल्म इंडस्ट्री में भी पदार्पण किया। जिसमें उन्होंने श्रुति  सरनायक का किरदार निभाया है। जल्द ही उनकी एक और मराठी फिल्म  स्कूल कॉलेज अनी लाइफ  भी रिलीज होने वाली है जिसमें उन्होंने इंदु का किरदार निभाया।

 तेजस्वी प्रकाश  का फिगर 

 अप्पर 32 इंच,  कमर 26 इंच, लोअर  34 इंच

 तेजस्वी प्रकाश  की प्रति एपिसोड आय 

2 – 3 लाख रूपए 

 तेजस्वी प्रकाश को बिग बॉस सीजन 15  से प्राप्त  धनराशि 

 40 लाख रूपए और ट्रॉफी 

 तेजस्वी प्रकाश की कुल संपत्ति

20 करोड़ रूपए के लगभग 

Also Read  biography of Mouni Roy

error: Content is protected !!