Disha Vakani biography

दिशा वकानी  को मुख्य तौर पर भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों और हिंदी फिल्मों के साथ-साथ गुजराती फिल्मों में भी अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए जाना जाता है। दिशा वकानी  का जन्म वर्ष 1978 को अहमदाबाद गुजरात में हुआ था। दिशा वकानी ने वर्ष 1997 में कमसिन : द अनटच्ड फिल्म से हिंदी फिल्मों और वर्ष 1999 में पंडाडु लीलू ने रंग राटो फिल्म से गुजराती फिल्मों में पदार्पण किया था। वर्ष 2008 तक वह लगभग कुल मिलाकर 10 फिल्मों में काम कर चुकी हैं। दिशा वकानी  ने वर्ष 2003 में शुभ मंगल सावधान धारावाहिक से भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों में भी पदार्पण किया। वर्ष 2014 तक वह लगभग 7 धारावाहिकों में अभिनय कर चुकी हैं जिनमें से सबसे अधिक लोकप्रियता उन्हें वर्ष 2008 में तारक मेहता का उल्टा चश्मा धारावाहिक से प्राप्त हुई थी। अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए दिशा वकानी को  अब तक कईं पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। दिशा वकानी को स्विमिंग करने,  पढ़ने,  धारावाहिक देखने और नई नई जगह पर घूमने का बहुत शौक है। दिशा वकानी  के पसंदीदा अभिनेता चार्ली चैपलिन है और उनका पसंदीदा खाना वडापाव। दिशा वकानी को इंस्टाग्राम पर 169 K फॉलोवर्स फॉलो करते हैं।

Also Read  3 Best Patek Philippe Wristwatch Recommendations for Collectors

 दिशा वकानी का जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि।  (Disha Vakani’s birthday and her family background.)

 दिशा वकानी का जन्म 17 अगस्त 1978 को  अहमदाबाद गुजरात में हुआ था। दिशा वकानी के पिता भीम वकानी  थिएटर आर्टिस्ट रह चुके हैं। दिशा वकानी  की माता का नाम ज्ञात नहीं है। दिशा वकानी  के भाई मयूर वकानी भी  अभिनेता है और धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा में ऑनस्क्रीन भाई  सुंदरलाल का किरदार भी निभा चुके हैं।

 24 नवंबर 2015 को दिशा वकानी का  विवाह मयूर से  हुआ था। जो पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट है। दिशा वकानी  की  बेटी का जन्म 30 नवंबर 2017 को हुआ था,  जिसका नाम स्तुति है। दिशा वकानी का एक बेटा भी है जिसका जन्म मई 2022 को हुआ था परंतु उसके नाम के विषय में जानकारी प्राप्त नहीं है।

 दिशा वकानी  की शैक्षणिक योग्यता। (Disha Vakani’s Educational Qualification.)

 दिशा वकानी  के स्कूल के नाम के विषय में जानकारी नहीं मिलती। यह अवश्य ज्ञात है कि उन्होंने ड्रैमेटिक आर्ट्स में  स्नातक की शिक्षा गुजरात कॉलेज अहमदाबाद से प्राप्त की है।

 दिशा वकानी  की व्यक्तिगत जानकारी। (Personal information of Disha Vakani.)

वास्तविक नामदिशा वकानी 
उपनामदयाबेन 
दिशा वकानी  का लोकप्रिय किरदारदया जेठालाल गड़ा –  धारावाहिक :  तारक मेहता का उल्टा चश्मा 
दिशा वकानी  का जन्मदिन17 अगस्त 1978
दिशा वकानी  की आयु44 वर्ष
दिशा वकानी  का जन्म स्थानअहमदाबाद गुजरात भारत
दिशा वकानी  का मूल निवास स्थान अहमदाबाद गुजरात भारत
दिशा वकानी  की राष्ट्रीयताभारतीय
दिशा वकानी  का धर्महिंदू
दिशा वकानी  की शैक्षणिक योग्यताड्रैमेटिक आर्ट्स में स्नातक
दिशा वकानी  के स्कूल का नामज्ञात नहीं
दिशा वकानी  के कॉलेज का नामज्ञात नहीं
दिशा वकानी  का व्यवसायअभिनेत्री
दिशा वकानी  की प्रति एपिसोड आए50 हज़ार रूपए  से अधिक 
दिशा वकानी की मासिक आय15 लाख रूपए के लगभग 
दिशा वकानी की वार्षिक आय1.5  करोड़  रुपए से अधिक
दिशा वकानी  की कुल संपत्ति37 करोड़ रूपए से अधिक 
दिशा वकानी  की वैवाहिक स्थितिविवाहित
दिशा वकानी  की वैवाहिक तिथि24 नवंबर 2015

 दिशा वकानी  का फिगर व  बॉडी शेप (Disha Vakani’s figure and body shape)

दिशा वकानी की लंबाई5 फुट 4 इंच
दिशा वकानी  का वजन56 किलोग्राम
दिशा वकानी  का फिगरअप्पर 32 इंच, कमर  26 इंच, लोअर  34 इंच
दिशा वकानी  की आंखों का रंगकाला 
दिशा वकानी  के बालों का रंगकाला 

 दिशा वकानी  का परिवार। (Disha Vakani’s family.)

दिशा वकानी के पिता का नामभीम वकानी 
दिशा वकानी  की माता का नामज्ञात नहीं
दिशा वकानी  के भाई का नाममयूर वकानी
दिशा वकानी  के पति का नाममयूर ( चार्टर्ड अकाउंटेंट)
दिशा वकानी  की बेटी का नामस्तुति 
दिशा वकानी  के बेटे का नामज्ञात नहीं

 दिशा वकानी  का हिंदी और गुजराती फिल्मों में पदार्पण। (Disha Vakani’s debut in Hindi and Gujarati films.)

दिशा वकानी ने कॉलेज के दिनों से ही अभिनय करना शुरू कर दिया था,  जिसकी शुरुआत उन्होंने गुजराती थिएटर से की थी। उन्होंने कई लोकप्रिय थिएटर कमाल पटेल वर्सेस धमाल पटेल  और लैला लैला में  भी अभिनय किया था। दिशा वकानी ने वर्ष 1997 में अमित सूर्यवंशी द्वारा निर्देशित कमसिन : द अनटच्ड फिल्म से हिंदी फिल्मों में पदार्पण किया। जिसमें उन्होंने पिंकी का किरदार निभाया था। वर्ष 1999 में उन्होंने टीएलवी प्रसाद द्वारा निर्देशित एक्शन फिल्म फूल और आग में  मिथुन चक्रवर्ती,  जैकी श्रॉफ,  आयशा जुल्का,  अर्चना और अरुणा ईरानी के साथ काम किया। वर्ष 2002 में वह संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित पीरियड रोमांटिक ड्रामा फिल्म देवदास में सखी का सहायक किरदार भी निभा चुकी हैं। वर्ष 2005 में दिशा वकानी ने  हिस्टोरिकल बायोग्राफिकल फिल्म मंगल पांडे : द  राइजिंग में  यासमीन का किरदार भी निभाया था।

Also Read  SECTOR 48 GURGAON 122008 PIN CODE

वह वर्ष 2008 में आशुतोष गोवारीकर द्वारा निर्देशित एपीके हिस्टोरिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म जोधा अकबर में माधवी की भूमिका भी निभा चुकी है। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता तथा अभिनेत्री रितिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन थी। इसी वर्ष दिशा वकानी ने हैरी बवेजा द्वारा निर्देशित लव स्टोरी 2050 में मेड का किरदार भी निभा चुकी हैं। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता हरमन बवेजा और मुख्य अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा थी।

 दिशा वकानी का  भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण। (Disha Vakani’s debut in Indian television serials.)

दिशा वकानी  ने वर्ष 2003 में शुभ मंगल सावधान धारावाहिक से भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण किया था। जिसमें उन्होंने संस्कृति का किरदार निभाया था। वर्ष 2004 में वह स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाने वाले लोकप्रिय धारावाहिक खिचड़ी में नर्स का किरदार भी निभा चुकी है। वर्ष 2008 तक उन्होंने इंसटेंट खिचड़ी,  हीरो –  भक्ति ही शक्ति है और आहट धारावाहिकों में विभिन्न किरदार निभाए परंतु मुख्य पहचान वर्ष 2008 में   सोनी सब चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले  तारक मेहता का उल्टा चश्मा धारावाहिक से प्राप्त हुई थी। जिसमें उन्होंने दया जेठालाल गड़ा का मुख्य किरदार निभाया है। इस धारावाहिक के अब तक कुल 3669 एपिसोड बनाए जा चुके हैं। 

Also Read  OWENS CORNING INDIA LIMITED PLOT NO T 28 M I D C PHASE 2 TALOJA PIN CODE

दिशा वकानी के अवार्ड और सम्मान। (Disha Vakani’s Awards and Honors.)

वर्ष 2008  सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री  इंडियन टेलिविजन अकैडमी अवॉर्ड्स  धारावाहिक  तारक मेहता का उल्टा चश्मा 

वर्ष 2009  सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री कॉमिक रोल  इंडियन टेली अवॉर्ड्स धारावाहिक  तारक मेहता का उल्टा चश्मा 

वर्ष 2009  सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री कॉमेडी  इंडियन टेलिविजन अकैडमी अवॉर्ड्स धारावाहिक  तारक मेहता का उल्टा चश्मा 

वर्ष 2010  सर्वश्रेष्ठ कॉमिक एक्टर  ज़ी गोल्ड अवॉर्ड्स धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा 

वर्ष 2010  सर्वश्रेष्ठ एक्टर कॉमिक रोल  इंडियन टेली अवॉर्ड्स धारावाहिक  तारक मेहता का उल्टा चश्मा 

वर्ष 2014  सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री कॉमेडी  इंडियन टेलिविजन अकैडमी अवॉर्ड्स धारावाहिक  तारक मेहता का उल्टा चश्मा 

वर्ष 2015  सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री कॉमेडी  इंडियन टेलिविजन अकैडमी अवॉर्ड्स धारावाहिक  तारक मेहता का उल्टा चश्मा 

Also Read  biography of Eisha Singh

error: Content is protected !!