अदा शर्मा का जन्म वर्ष 1992 में मुंबई में रहने वाले तमिल ब्राह्मण परिवार में हुआ था। अदा शर्मा को बचपन से ही जिम्नास्ट और डांस करने का शौक है। उन्होंने कत्थक डांस की ट्रेनिंग भी ली हुई है। अपनी सुंदरता, अभिनय और डांस मूव्स के द्वारा उन्होंने जल्द ही भारतीय दर्शकों में अपनी फैन फॉलोइंग बना ली है हालांकि वह किसी भी फिल्म इंडस्ट्री की पारिवारिक पृष्ठभूमि से नहीं आती है। अदा शर्मा ने वर्ष 2008 में विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म 1920 से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। जिसमें उन्होंने लीजा सिंह राठौड़ का मुख्य किरदार निभाया था। वर्ष 2019 तक अदा शर्मा लगभग 16 फिल्मों में काम कर चुकी हैं। जिनमें से सबसे अधिक उपलब्धि और लोकप्रियता उन्हें 1920 हॉरर फिल्म से ही प्राप्त हुई थी। वर्ष 2014 में अदा शर्मा ने लाइफ ओके पर प्रसारित किए जाने वाली वेब सीरीज पुकार से वेब सीरीज इंडस्ट्री और वर्ष 2019 में टिंडे फिल्म से शार्ट फिल्म्स में पदार्पण किया। अदा शर्मा अब तक लगभग 3 वेब सीरीज और 4 शार्ट फिल्मों में काम कर चुकी है।
अदा शर्मा का जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि। (Adah Sharma’s birthday and his family background.)
अदा शर्मा का जन्म 11 मई 1992 को मुंबई महाराष्ट्र में रहने वाले एक तमिल ब्राह्मण परिवार में हुआ था। अदा शर्मा के पिता एस एल शर्मा मर्चेंट नेवी में कैप्टन रह चुके हैं जबकि उनकी माता शीला शर्मा क्लासिकल डांसर थी। जब अदा शर्मा की आयु 10 वर्ष थी तभी उन्होंने यह निश्चय कर लिया था कि बड़ी होकर वह अभिनेत्री बनना पसंद करेंगे।अदा शर्मा एक बहुत अच्छे जिम्नास्ट हैं।
अदा शर्मा की शैक्षणिक योग्यता। (Adah Sharma’s Educational Qualification.)
अदा शर्मा की स्कूली शिक्षा ऑग्ज़ीलियम कन्वेंट हाई स्कूल मुंबई से हुई है। प्रारंभ ने वह केवल दसवीं तक ही पढ़ना चाहती थी परंतु उनके माता-पिता ने उन्हें समझाया कि उन्हें कम से कम 12वीं तक अपने शिक्षा को पूरा करना चाहिए और उसके बाद वह जिस क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहती हैं उसमें कोर्स कर सकती हैं। इसलिए 12 वीं कक्षा के बाद अदा शर्मा ने नटराज गोपी कृष्ण कथक डांस एकेडमी से कत्थक में स्नातक स्तर की शिक्षा प्राप्त की। इसके अलावा वह यूएस में सालसा, जैज़ और बैलेट डांस का भी प्रशिक्षण ले चुकी है।
अदा शर्मा की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Adah Sharma)
| वास्तविक नाम | अदा शर्मा |
| उपनाम | ऐड्स , रजनी स्पाईडर |
| अदा शर्मा का लोकप्रिय किरदार | लीज़ा सिंह राठौड़ – फिल्म 1920 वर्ष 2008 |
| अदा शर्मा का जन्मदिन | 11 मई 1992 |
| अदा शर्मा की आयु | 30 वर्ष |
| अदा शर्मा का जन्मस्थान | मुंबई महाराष्ट्र भारत |
| अदा शर्मा का मूल निवास स्थान | पलक्कड़ केरला भारत |
| अदा शर्मा की राष्ट्रीयता | भारतीय |
| अदा शर्मा का धर्म | हिन्दू |
| अदा शर्मा की जाति | तमिल ब्राह्मण |
| अदा शर्मा की शैक्षणिक योग्यता | 12 वीं कत्थक नृत्य में स्नातक |
| अदा शर्मा के स्कूल का नाम | ऑग्ज़ीलियम कन्वेंट हाई स्कूल मुंबई |
| अदा शर्मा के कॉलेज का नाम | नटराज गोपी कृष्ण कत्थक डांस यूनिवर्सिटी मुंबई |
| अदा शर्मा का व्यवसाय | अभिनेत्री और मॉडल |
| अदा शर्मा की प्रति फिल्म आय | 50 लाख रूपए से अधिक |
| अदा शर्मा की कुल सम्पत्ति | 10 करोड़ रूपए से अधिक |
| अदा शर्मा की वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
अदा शर्मा का फिगर व शारीरिक संरचना (Adah Sharma’s figure and body structure)
| अदा शर्मा की लम्बाई | 5 फ़ीट 7 इंच |
| अदा शर्मा का वज़न | 53 किलोग्राम |
| अदा शर्मा का फिगर | अप्पर 36 इंच, कमर 26 इंच, लोअर 38 इंच |
| अदा शर्मा की आँखों का रंग | काला |
| अदा शर्मा के बालों का रंग | काला |
अदा शर्मा का परिवार (Adah Sharma’s family)
| अदा शर्मा के पिता का नाम | एस. एल. शर्मा ( मर्चेंट नेवी कैप्टन) |
| अदा शर्मा की माता का नाम | शीला शर्मा ( शास्त्रीय नृत्य ) |
| अदा शर्मा की बहन का नाम | लागू नहीं |
| अदा शर्मा के भाई का नाम | लागू नहीं |
अदा शर्मा का बॉलीवुड में पदार्पण | (Adah Sharma debut in Bollywood |)
अदा शर्मा ने फिल्म इंडस्ट्री में जब अपना करियर बनाना चाहा तो प्रारंभ में उन्हें बहुत से परेशानियों का सामना उठाना पड़ा। अदा शर्मा कर्ली बालों की वजह से उन्हें रिजेक्ट कर दिया जाता था और कभी यह कहा जाता था कि वह अभिनेत्री के किरदार को निभाने के लिए बहुत छोटी हैं। अंततः वर्ष 2009 में उन्होंने विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म 1920 से बॉलीवुड में पदार्पण किया। इस फिल्म में उन्होंने लीजा सिंह राठौड़ का किरदार निभाया था और इस फिल्म के मुख्य अभिनेता रजनीश दुग्गल थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 14.5 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
वर्ष 2011 में अदा शर्मा ने गिरीश धमीजा द्वारा निर्देशित थ्रिलर फिल्म Phhir में दिशा का मुख्य किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके सह कलाकार रजनीश दुग्गल और रोशनी चोपड़ा थी। वर्ष 2014 में इन्होंने विनिल मैथ्यू द्वारा निर्देशित रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म हंसी तो फंसी में करिश्मा सोलंकी की भूमिका निभाई थी। वर्ष 2017 में अदा शर्मा देवेन भोजनी द्वारा निर्देशित एक्शन ट्रेलर फिल्म कमांडो 2 में विद्युत जामवाल के साथ नजर आई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 39.04 करोड रुपए की कमाई की थी। वर्ष 2019 में अदा शर्मा ने आदित्य दत्त द्वारा निर्देशित कमांडो 3 फिल्म में भी भावना रेड्डी का ही किरदार निभाया।
अदा शर्मा का दक्षिण भारतीय फिल्मों में पदार्पण। (Adah Sharma’s debut in South Indian films.)
अदा शर्मा ने वर्ष 2014 में पुरी जगन्नाथ द्वारा निर्देशित रोमांटिक एक्शन तेलुगू फिल्म हार्ट अटैक से दक्षिण भारतीय फिल्मों में पदार्पण किया। इस फिल्म में अदा शर्मा ने हयाती का किरदार निभाया था। इस फिल्म के अलावा अन्य तीन और तेलुगु फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वर्ष 2015 में अदा शर्मा कन्नड़ फिल्म राणा विक्रमा और वर्ष 2017 में तमिल फिल्म ईधू नम्मा आलू से पदार्पण किया।
अदा शर्मा का वेब सीरीज और शॉर्ट फिल्म्स में पदार्पण (Adah Sharma debut in web series and short films)
अदा शर्मा ने वर्ष 2014 में लाइफ ओके पर प्रसारित की जाने वाली वेब सीरीज पुकार से वेब सीरीज इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। इस वेब सीरीज को देवेन भोजनी द्वारा निर्देशित किया गया था और इसमें अदा शर्मा ने आरती का किरदार निभाया था। इसके अलावा वह द हॉलिडे वर्ष 2019 और पति पत्नी और पंगा वर्ष 2020 में भी अभिनय कर चुकी है।
वर्ष 2019 से लेकर वर्ष 2021 तक अदा शर्मा 4 शॉर्ट फिल्म्स टिंडे , मोह, सोउलस्थि और चूहा बिल्ली में भी काम कर चुकी हैं |
अदा शर्मा की प्रति फिल्म आय
50 लाख रूपए से अधिक
अदा शर्मा की कुल सम्पत्ति
10 करोड़ रूपए से अधिक
Also Read biography of Vidya Malvade
