Sat. Mar 14th, 2026
Deepika Amin biography

दीपिका अमीन  को मुख्य तौर पर बॉलीवुड और भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए जाना जाता है। दीपिका अमीन का जन्म मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था। इनके दादा को साहित्य अकैडमी अवॉर्ड मराठी से सम्मानित किया जा चुका है। दीपिका अमीन ने वर्ष 1993 में दूरदर्शन चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक फरमान  से भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। जिसमें इन्होंने आईमन बीबी का किरदार निभाया था।  वर्ष 2018 तक दीपिका अमीन  लगभग 10 धारावाहिकों में काम कर चुकी है,  इनमें से सबसे अधिक लोकप्रियता ने वर्ष 2007 में लेफ्ट राइट लेफ्ट धारावाहिक से प्राप्त हुई थी। दीपिका अमीन  वर्ष 1995 में  हरीश शाह द्वारा निर्देशित एक्शन फिल्म अब इंसाफ होगा  से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। जिसमें इन्होंने खुशबू प्रसाद का किरदार निभाया था। 1995 से 2021 तक दीपिका अमीन  लगभग 15 फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। फिल्मी सबसे अधिक लोकप्रियता इन्हें फैन,  रांझणा,  और हम्टी शर्मा की दुल्हनिया फिल्मों से प्राप्त हुई। दीपिका अमीन वर्ष 2018 में चर्चा में तब आई थी जब उन्होंने MeToo  कैंपेन के दौरान  अभिनेता आलोक नाथ पर हरासमेंट के आरोप लगाए।

Also Read  GURUDEV KANPUR PIN CODE

दीपिका अमीन का जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि। (Deepika Amin’s Birthday and Family Background.)

दीपिका अमीनका जन्म 13 सितंबर को मुंबई महाराष्ट्र के एक हिंदू परिवार में हुआ था। इनका  जन्म किस वर्ष में  हुआ था इसके विषय में जानकारी नहीं मिलती। दीपिका अमीन का बचपन का वास्तविक नाम दीपिका देशपांडे है। इनके दादा एक मराठी कविता जिनका नाम आत्माराम रावजी देशपांडे था,  उन्हें साहित्य अकैडमी अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। दीपिका अमीन  की दादी कुसुमावती देशपांडे मराठी साहित्यकार और नागपुर यूनिवर्सिटी में अंग्रेजी साहित्य की प्रोफेसर थी। दीपिका अमीन के पिता उल्हास देशपांडे भारतीय वायुसेना में एयर वाइस मार्शल थे और  दीपिका अमीन की माता क्षमा देशपांडे कथक डांस के गुरु गोपी कृष्णा की शिष्य थी। इसलिए उन्हें भी कथक डांस में महारत हासिल थी। दीपिका अमीन ने विक्रम के साथ 18 मार्च को विवाह किया था और अब वह अपने पति और बेटी रिया के साथ मुंबई में स्थित अपने घर में रहती हैं।

दीपिका अमीन  की शैक्षणिक योग्यता। (Educational Qualification of Deepika Amin.)

दीपिका अमीन  का बचपन अधिकतर दिल्ली में ही हुआ। दीपिका अमीन की स्कूली शिक्षा लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल से हुई थी और उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए उन्होंने लेडी श्री राम कॉलेज फॉर वुमेन  दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिला ले लिया जहां से उन्होंने इकोनॉमिक्स ऑनर्स में अपनी स्नातक की शिक्षा को पूरा किया।

Also Read  KINATHUKADAVU, COIMBATORE PIN CODE

दीपिका अमीन  की व्यक्तिगत जानकारी। (Personal information of Deepika Amin.)

वास्तविक नामदीपिका देशपांडे
उपनामदीपिका अमीन
दीपिका अमीन का जन्मदिन13 सितंबर ( वर्ष ज्ञात नहीं)
दीपिका अमीन की आयुज्ञात नहीं
दीपिका अमीन का जन्म स्थानमुंबई महाराष्ट्र भारत
दीपिका अमीन का मूल निवास स्थानदिल्ली भारत
दीपिका अमीन की राष्ट्रीयताभारतीय
दीपिका अमीन का धर्महिंदू
दीपिका अमीन की शैक्षणिक योग्यताइकोनॉमिक्स में ऑनर्स  स्नातक
दीपिका अमीन के स्कूल का नामलोरेटो कॉन्वेंट स्कूल दिल्ली
दीपिका अमीन के कॉलेज का नामलेडी श्री राम कॉलेज फॉर वुमेन  दिल्ली यूनिवर्सिटी
दीपिका अमीन का  व्यवसायअभिनेत्री
दीपिका अमीन की कुल संपत्ति16 करोड़ रूपए के लगभग 
दीपिका अमीन की वैवाहिक स्थितिविवाहित
दीपिका अमीन की वैवाहिक तिथि18 मार्च ( वर्ष ज्ञात नहीं)

दीपिका अमीन  का फिगर व  शारीरिक संरचना (Deepika Amin’s figure and body structure)

दीपिका अमीन की लंबाई5 फुट 3 इंच
दीपिका अमीन का वजन60 किलोग्राम
दीपिका अमीन  का फिगरअप्पर 32 इंच,  कमर 30 इंच,  लोअर 36 इंच 
दीपिका अमीन की आंखों कागहरा भूरा
दीपिका अमीन के बालों का रंग  काला

दीपिका अमीन  का परिवार  (Deepika Amin’s family)

दीपिका अमीन के पिता का नामउल्हास देशपांडे
दीपिका अमीन की माता का नामक्षमा  देशपांडे
दीपिका अमीन  के भाई बहन का नामज्ञात नहीं
दीपिका अमीन के पति का नामविक्रम
दीपिका अमीन की बेटी का नामरिया 

दीपिका अमीन का भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण। (Deepika Amin debut in Indian television industry.)

दीपिका अमीन  ने वर्ष 1993 में दूरदर्शन चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक फरमान  से भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। इस धारावाहिक में उन्होंने ऐमन बीबी का किरदार निभाया था।  इस धारावाहिक में दीपिका अमीन के अभिनय को खूब पसंद किया गया। वर्ष 1995 में इन्होंने दूरदर्शन चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले  1990 के दशक के लोकप्रिय धारावाहिक  जुनून  में बॉबी की गर्लफ्रेंड विभा  का किरदार निभाया था। इस धारावाहिक के कुल 510 एपिसोड बनाए गए थे।

Also Read  CHINTALKUNTA L.B. NAGAR HYDERABAD PIN CODE

 दीपिका अमीन को भारतीय टेलीविजन में सबसे अधिक लोकप्रियता वर्ष 2007 में सब चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक लेफ्ट राइट लेफ्ट  से प्राप्त हुई थी। जिसमें इन्होंने युदि की माँ मिसेज साहनी का किरदार निभाया था। वर्ष 2014 में दीपिका अमीन  द एपिक चैनल  पर प्रसारित किए जाने वाले  फिक्शनल ड्रामा सियासत में  अकबर की मां  रानी  रुकैया सुल्तान बेगम का किरदार भी निभा चुकी है और इसी वर्ष उन्होंने राज्यसभा चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले कॉन्स्टिट्यूशन पर आधारित धारावाहिक  संविधान : द मेकिंग ऑफ द कॉन्स्टिट्यूशन ऑफ़ इंडिया में श्रीमती रेणुका रे  की भूमिका निभाई।

दीपिका अमीन  का बॉलीवुड इंडस्ट्री में  पदार्पण। (Deepika Amin debut in Bollywood industry.)

दीपिका अमीन  ने वर्ष 1995 में हरीश शाह द्वारा निर्देशित एक्शन फिल्म अब इंसाफ होगा से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता और अभिनेत्री मिथुन चक्रवर्ती,  रेखा,  रोहिणी हट्टंगड़ी,  फारुख शेख और प्रेम चोपड़ा के।

दीपिका अमीन  लंबे समय के पश्चात वर्ष 2009 में  श्याम बेनेगल द्वारा निर्देशित पॉलीटिकल सैटायर फिल्म  वेल डन अब्बा  में नजर आई। जिसमें उन्होंने इंस्पेक्टर की पत्नी लता का किरदार निभाया था। वर्ष  2013 में दीपिका अमीन ने  आनंद एल राय द्वारा निर्देशित रोमांटिक ड्रामा फिल्म  रांझणा में  धनुष,  वाण,  अभय देओल और मोहम्मद जीशान अय्यूब के साथ काम किया। 

वर्ष 2014 में  शशांक खेतान द्वारा निर्देशित रोमांटिक कॉमेडी फिल्म  हम्टी शर्मा की दुल्हनिया में दीपिका अमीन ने  काव्या की मां का किरदार निभाया था,  जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। वर्ष 2019 में उन्होंने गोपी पुथरण द्वारा निर्देशित  एक्शन थ्रिलर फिल्म मरदानी 2  में रानी मुखर्जी के साथ डॉक्टर हरनी कपूर  का किरदार निभाया।

इसके अलावा वह कई सुपरहिट फिल्मों जैसे कि रज्जो  वर्ष 2013,  बेवकूफियां  वर्ष 2014,  फैन वर्ष 2016,  रफ बुक वर्ष 2016,  दिल जो ना कह सका वर्ष 2017,  सोनू के टीटू की स्वीटी वर्ष 2018, गोन केश वर्ष 2019  और घूमकेतु  वर्ष 2020 आदि में भी विभिन्न किरदार निभा चुकी हैं।

दीपिका अमीन की कुल संपत्ति

16 करोड़ रूपए के लगभग 

दीपिका अमीन  का फिगर

अप्पर 32 इंच,  कमर 30 इंच,  लोअर 36 इंच 

Also Read  biography of Avneet Kaur

error: Content is protected !!