Esha Gupta biography
Contents hide

ईशा गुप्ता  को मुख्य तौर पर मॉडलिंग और बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए जाना जाता है।  ईशा गुप्ता किसी बॉलीवुड की पारिवारिक पृष्ठभूमि से नहीं बल्कि आर्मी  पारिवारिक पृष्ठभूमि से संबंध रखती हैं। ईशा गुप्ता का जन्म वर्ष 1985 को नई दिल्ली में हुआ था। ईशा गुप्ता  वर्ष 2007 में फेमिना मिस इंडिया में हिस्सा लेकर मिस फोटोजेनिक का खिताब भी जीत चुकी है। उन्होंने वर्ष 2012 में कुणाल देशमुख द्वारा निर्देशित क्राइम थ्रिलर फिल्म  जन्नत 2  से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। इस फिल्म में उन्होंने डॉ जानवी सिंह का किरदार निभाया था। वर्ष 2019 तक ईशा गुप्ता लगभग 17 फिल्मों में विभिन्न किरदार निभा चुकी हैं। ईशा गुप्ता ने केवल हिंदी ही नहीं बल्कि तमिल और तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है। वर्ष 2012 में उन्होंने NAT GEO सुपर कार्स को हॉस्ट करके टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया। वर्ष 2020 में एशा गुप्ता ने ZEE5  पर प्रसारित किए जाने वाली वेब सीरीज REJCTX में ऑफिसर रेनी रे  का किरदार निभाकर वेब सीरीज इंडस्ट्री में भी पदार्पण किया। वह वर्ष 2022 में बहुचर्चित वेब सीरीज आश्रम के सीज़न 3 में भी  काम कर चुकी हैं।

Also Read  NEYVELI INDIRA NAGAR PIN CODE

ईशा गुप्ता  का जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि। (Esha Gupta Birthday and Family Background.)

ईशा गुप्ता  का जन्म 28 नवंबर वर्ष 1985 को नई दिल्ली भारत में हुआ था। इनके पिता ओमकार गुप्ता  इंडियन एयरफोर्स में अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके हैं। ईशा गुप्ता की माता का नाम लक्ष्मी गुप्ता है और वह गृहणी हैं। इनका एक भाई है जिनका नाम  करण गुप्ता और एक बहन है जिनका नाम नेहा गुप्ता है। इनके बचपन का अधिकतर समय देहरादून,  हैदराबाद और दिल्ली में गुजरा है।

ईशा गुप्ता की शैक्षणिक योग्यता। (Esha Gupta’s Educational Qualification.)

ईशा गुप्ता की स्कूली शिक्षा  ब्लू बेल्स इंटरनेशनल  स्कूल नई दिल्ली से हुई है। स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ कम्युनिकेशन,  मणिपाल यूनिवर्सिटी कर्नाटका  से मास कम्युनिकेशन में कोर्स किया।

ईशा गुप्ता की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Esha Gupta)

वास्तविक नाईशा गुप्ता
उपनामज्ञात नहीं
ईशा गुप्ता का जन्मदिन28 नवंबर 1985
ईशा गुप्ता की आयु37 वर्ष
ईशा गुप्ता  का जन्म स्थाननई दिल्ली भारत
ईशा गुप्ता का मूल निवास स्थाननई दिल्ली भारत
ईशा गुप्ता की राष्ट्रीयताभारतीय
ईशा गुप्ता  का धर्महिंदू
ईशा गुप्ता  की शैक्षणिक योग्यतामास कम्युनिकेशन में कोर्स
ईशा गुप्ता  के स्कूल का नामब्लू बेल्स  इंटरनेशनल स्कूल नई दिल्ली
ईशा गुप्ता के कॉलेज का नाममणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ कम्युनिकेशन,   मणिपाल यूनिवर्सिटी कर्नाटका
ईशा गुप्ता का व्यवसायमॉडल और अभिनेत्री
ईशा गुप्ता की प्रति फिल्म आय 1 से 2 करोड़  रुपए के लगभग
ईशा गुप्ता की कुल आय (ब्रांड एंडोर्समेंट फीस,  वीडियो सोंग्स और प्रति फिल्म आय)5 करोड़  से अधिक 
ईशा गुप्ता की कुल संपत्ति30 करोड़ रूपए से अधिक 
ईशा गुप्ता की वैवाहिक स्थितिअविवाहित 

ईशा गुप्ता  का फिगर व  शारीरिक संरचना (Esha Gupta’s figure and body structure)

ईशा गुप्ता की लंबाई 5 फुट 7 इंच
ईशा गुप्ता का वजन 55 किलोग्राम
ईशा गुप्ता का फिगरअप्पर 33 इंच,  कमर 26 इंच, लोअर 34.5 इंच 
ईशा गुप्ता की आंखों का रंगहेजल ब्राउन
ईशा गुप्ता के बालों का रंगभूरा 

ईशा गुप्ता का परिवार (Esha Gupta’s family)

ईशा गुप्ता के पिता का नामओमकार गुप्ता ( इंडियन एयरफोर्स ऑफिसर)
ईशा गुप्ता  की माता का नामलक्ष्मी गुप्ता
ईशा गुप्ता के भाई का नाम  करण गुप्ता
ईशा गुप्ता की बहन का नामनेहा गुप्ता

ईशा गुप्ता  का मॉडलिंग में पदार्पण (Esha Gupta’s debut in modeling)

ईशा गुप्ता ने वर्ष 2007 में फेमिना मिस इंडिया कांटेक्ट में हिस्सा लिया था,  जिसमें उन्होंने मिस फोटोजेनिक का खिताब जीता। उसके पश्चात ईशा गुप्ता ने मिस इंडिया इंटरनेशनल कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और इसमें वह विजई हुई। ईशा गुप्ता ने कई बड़े  ब्रांड के लिए मॉडलिंग करना शुरू किया। वर्ष 2010 में उन्होंने किंगफिशर के लिए किंगफिशर एनुअल कैलेंडर में टॉपलेस फोटो खिंचवाई, जिससे प्रभावित होकर महेश भट्ट ने उन्हें इमरान हाशमी के ऑपोजिट वर्ष 2012 में जन्नत 2  फिल्मों में काम करने का प्रस्ताव दे डाला और यहीं से उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया।

Also Read  AMBAPA PIN CODE

ईशा गुप्ता  बॉलीवुड में पदार्पण (Esha Gupta debut in Bollywood)

ईशा गुप्ता ने वर्ष 2002 में  कुणाल देशमुख द्वारा निर्देशित क्राइम थ्रिलर फिल्म जन्नत 2 से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। इस फिल्म में उन्होंने डॉ जानवी सिंह तोमर का किरदार निभाया था और इस फिल्म के मुख्य अभिनेता इमरान हाशमी थे।  वर्ष 2012 में ईशा गुप्ता ने विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित और महेश भट्ट द्वारा निर्मित हॉरर थ्रिलर फिल्म राज़ 3 में संजना कृष्णा का किरदार भी निभाया। इस फिल्म में के भी  मुख्य अभिनेता इमरान हाशमी थे और सह कलाकार बिपाशा बसु भी थी।

वर्ष 2013 में ईशा गुप्ता ने पुनीत मल्होत्रा द्वारा निर्देशित रोमांटिक कॉमेडी फिल्म गोरी तेरे प्यार में निशा का किरदार निभाया था। इस फिल्म में इनके सह कलाकार इमरान खान और करीना कपूर थे। वर्ष 2016 में ईशा गुप्ता ने टीनू सुरेश देसाई द्वारा निर्देशित क्राईम थ्रिलर फिल्म रुस्तम में  अक्षय कुमार के साथ काम किया,  जिसमें उन्होंने प्रीति मखीजा का किरदार निभाया था। वर्ष 2019 में ईशा गुप्ता इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित एडवेंचर कॉमेडी फिल्म  टोटल धमाल  में प्राची का किरदार भी निभा चुकी हैं। इस फिल्म में उनके साथ अन्य सह कलाकार अजय देवगन,  अनिल कपूर,  माधुरी दीक्षित,  रितेश देशमुख,  अरशद वारसी, जावेद जाफरी,  बोमन इरानी औरजॉनी लीवर आदि थे।

Also Read  KANAKAPURA ROAD,KONANAKUNTE CROSS, BANGALORE PIN CODE

इन फिल्मों के अलावा ईशा गुप्ता कईं अन्य सुपरहिट फिल्मों जैसे कि चक्रव्यूह वर्ष 2012,  हमशकल वर्ष 2014,  बेबी वर्ष 2015,  तूतक तूतक तूतिया  वर्ष 2016,  बादशाहो  वर्ष 2017,  पलटन  वर्ष 2018 और  वन डे :  जस्टिस डिलीवर्ड आदि में भी  विभिन्न किरदार निभा चुकी हैं।

ईशा गुप्ता  का टेलीविजन  और वेब सीरीज में पदार्पण। (Esha Gupta’s television and web series debut.)

वर्ष 2012 में ईशा गुप्ता ने नेशनल ज्योग्राफिक चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले नॉनफिक्शन डॉक्युमेंट्रीज NAT GEO सुपर कार्स को हॉस्ट करके  टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। इसके पश्चात वर्ष 2012 में ही सोनी चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले लोकप्रिय धारावाहिक सीआईडी  के एक एपिसोड भूतिया हवेली में भी उन्होंने काम किया।  वर्ष 2018 में  ईशा गुप्ता  एंड टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले  डांस रियलिटी शो  हाई फीवर –  डांस का नया तेवर को जज भी कर चुकी हैं| 

 वर्ष 2020 में ईशा गुप्ता ने ZEE5 पर प्रसारित की जाने वाली वेब सीरीज  REJCTX से  वेब सीरीज इंडस्ट्री में पदार्पण किया,  जिसमें इन्होंने ऑफिसर रेनी रे का किरदार निभाया था। वर्ष 2021 में उन्होंने एमएक्स प्लेयर पर प्रसारित किए जाने वाली वेब सीरीज नकाब में  ऑफिसर अदिति अमरे की भूमिका निभाई। वर्ष 2022 में ईशा गुप्ता ने एम एक्स प्लेयर प्रसारित किए जाने वाली प्रकाश झा द्वारा निर्देशित वेब सीरीज  आश्रम सीजन 3 में  बॉबी देओल के साथ काम किया था।

ईशा गुप्ता की प्रति फिल्म आय 

1 से 2 करोड़  रुपए के लगभग

ईशा गुप्ता की कुल आय (ब्रांड एंडोर्समेंट फीस,  वीडियो सोंग्स और प्रति फिल्म आय)

5 करोड़  से अधिक 

ईशा गुप्ता की कुल संपत्ति

30 करोड़ रूपए से अधिक 

ईशा गुप्ता की वैवाहिक स्थिति

अविवाहित 

Also Read  biography of Rajneesh Duggal

error: Content is protected !!