Sun. Feb 15th, 2026
Ketaki Dave Biography

केतकी दवे को मुख्य तौर पर भारतीय टेलीविजन धारावाहिक को और हिंदी सिनेमा में  अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए  जाना जाता है। केतकी दवे  का जन्म वर्ष 1960 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था। केतकी दवे ने केवल हिंदी ही नहीं बल्कि गुजराती और पंजाबी भाषा में भी काम किया है। केतकी दवे ने वर्ष 1983 में ऋषिकेश मुखर्जी द्वारा निर्देशित कॉमेडी फिल्म किसी से ना कहना  से हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया था और वर्ष 2017 तक वह लगभग 17 हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी है।  वर्ष 2005 में उन्होंने यारा नाल बहारा  पंजाबी फिल्मों में भी काम की परंतु केतकी दवे को  को सबसे अधिक लोकप्रियता टेलीविजन धारावाहिकों से प्राप्त हुई। वर्ष 1994 में केतकी दवे ने  जीवन मृत्यु  धारावाहिक से टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण किया परंतु उसमें इनका बहुत ही छोटा किरदार था। बतौर अभिनेत्री केतकी दवे ने  वर्ष 1996 में हसरतें धारावाहिक से टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण किया। जिसमें इन्होंने मानसी का किरदार निभाया था। वर्ष 2022 तक केतकी दवे  लगभग 18 धारावाहिकों में  विभिन्न किरदार निभा चुकी है।  धारावाहिकों में काम करने के साथ-साथ केतकी दवे ने  टेलीविजन  पर प्रसारित किए जाने वाले रियालिटी शोज़ जैसे कि  नच बलिए,  कॉमेडी सर्कस,  बिग बॉस और  कॉमेडी सर्कस – कांटे की टक्कर में भी  बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा ले चुकी है। केतकी दवे को  अपने अभिनय के करियर में सबसे अधिक लोकप्रियता वर्ष 2000 में  क्योंकि सास भी कभी बहू थी धारावाहिक से प्राप्त हुई थी जिसमें इन्होंने दक्षा विरानी का किरदार निभाया था। केतकी दवे को उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2391  फॉलोअर्स  फॉलो करते हैं।

Also Read  A/P ADAMAPUR TAL BHUDARGAD DIST KOLHAPUR PIN CODE

केतकी दवे का जन्मदिन और उनकी पारीवारिक पृष्ठभूमि |  (Ketaki Dave’s birthday and her family background.)

केतकी दवे का जन्म 23 जून 1960 को मुंबई महाराष्ट्र  के एक गुजराती परिवार में हुआ था। केतकी दवे के पिता का नाम  प्रवीण जोशी है पेशे से वह थिएटर निर्देशक हैं। केतकी दवे  की माता का नाम सरिता जोशी है और  वह भी दिग्गज अभिनेत्री रह चुकी है। केतकी दवे  की छोटी बहन का नाम पूर्वी जोशी है।  बॉलीवुड अभिनेता शर्मन जोशी और अभिनेत्री  मानसी जोशी रॉय , केतकी दवे के कज़न्स हैं।  थिएटर अभिनेता,  प्ले राइटर और निर्देशक केतकी दवे के  अंकल है।

केतकी दवे  की शैक्षणिक योग्यता। (Ketki Dave’s Educational Qualification.)

केतकी दवे के स्कूल,  कॉलेज और शैक्षणिक योग्यता के विषय में कोई जानकारी नहीं मिलती है।

Also Read  DLF, PHASE-2, GURGAON PIN CODE

केतकी दवे  की व्यक्तिगत जानकारी। (Personal information of Ketki Dave.)

वास्तविक नामकेतकी देवी
उपनामज्ञात नहीं
केतकी दवे का लोकप्रिय किरदारदक्षा हिम्मत वीरानी – धारावाहिक :  क्योंकि सास भी कभी बहू थी
केतकी दवे का जन्मदिन 23 जून 1960
केतकी दवे की आयु62 वर्ष
केतकी दवे का जन्म स्थानमुंबई महाराष्ट्र भारत
केतकी दवे का मूल निवास स्थानमुंबई महाराष्ट्र भारत
केतकी दवे की राष्ट्रीयताभारतीय
केतकी दवे का धर्महिंदू
केतकी दवे की शैक्षणिक योग्यताज्ञात नहीं
केतकी दवे के स्कूल का नामज्ञात नहीं
केतकी दवे के कॉलेज का नामज्ञात नहीं
केतकी दवे का व्यवसाय अभिनेत्री
केतकी दवे की प्रति एपिसोड आय 40 हज़ार रूपए 
केतकी दवे की कुल संपत्ति16 करोड़ रूपए से अधिक 
केतकी दवे की वैवाहिक स्थितिविधवा
केतकी दवे की वैवाहिक तिथि वर्ष 1983
केतकी दवे  के पति का निधनरसिक दवे –  निधन :  29 जुलाई 2022  (किडनी की बीमारी के कारण)

केतकी दवे  का फिगर व  शारीरिक संरचना (Ketki Dave’s figure and physical structure)

केतकी दवे  की लंबाई5 फुट 4 इंच
केतकी दवे का वजन 65 किलोग्राम
केतकी दवे का फिगर अप्पर 32 इंच,  कमर 29 इंच, लोअर 36 इंच 
केतकी दवे की आंखों का रंगगहरा भूरा
केतकी दवे के बालों का रंगकाला

केतकी दवे  का परिवार (Family of Ketki Dave)

केतकी दवे के पिता का नामप्रवीण जोशी
केतकी दवे की माता का नामसरिता जोशी
केतकी दवे की बहन का नामपूरबी जोशी
केतकी दवे के कज़न भाई – बहन का नाम शर्मन जोशी ( अभिनेता)  और  मानसी जोशी
केतकी दवे के पति का नामरसिक दवे ( अभिनेता)
केतकी दवे की बेटी का नामरिद्धि दवे 

केतकी दवे का हिंदी सिनेमा में पदार्पण। (Ketki Dave’s debut in Hindi cinema.)

केतकी दवे ने  वर्ष 1983 में ऋषिकेश मुखर्जी द्वारा निर्देशित रोमांटिक कॉमेडी फिल्म किसी से ना कहना  से हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया था। इस फिल्म में इन्होंने श्यामोली का किरदार निभाया था। जबकि इस फिल्म के मुख्य अभिनेता और अभिनेत्री फारुख शेख और दीप्ति नवल थे। वर्ष 1990 में  इन्होंने इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित रोमांटिक फिल्म  दिल में आमिर खान और माधुरी दीक्षित के साथ काम किया था।  हिंदी सिनेमा में केतकी दवे  को मुख्य पहचान पहली बार वर्ष 1999 में होगी प्यार की जीत जिसमें इन्होंने शालिनी  और मन  जिसमें उन्होंने मधु का किरदार निभाया था से प्राप्त हुई थी। 

Also Read  BAYTU, RAJASTHAN PIN CODE

 वर्ष 2001 में के राघवेंद्र राव द्वारा निर्देशित कॉमेडी फिल्म  आमदनी अट्ठानी खर्चा रुपैया  से भी केतकी दवे  की लोकप्रियता में और वृद्धि हुई। जिसमें इन्होंने विमला का किरदार निभाया था। इसके अतिरिक्त केतकी दवे कईं अन्य सुपर हिट फिल्मों जैसे कि कितने दूर कितने पास वर्ष 2002,  कल हो ना हो वर्ष 2003,  मनी है तो हनी है वर्ष 2008,  आई हेट लव स्टोरीज वर्ष 2010,  सनम रे  वर्ष 2016 और  पप्पा तमने नहीं समझाय  वर्ष 2018 में अभी अभिनय कर  चुकी है।

केतकी दवे  का भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण। (Ketki Dave’s debut in Indian television serials.)

केतकी दवे ने वर्ष 1994 में  जीवन मृत्यु धारावाहिक से टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण किया था परंतु उनको पहली बार सबसे अधिक लोकप्रिय था वर्ष 2000 में  स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक क्योंकि सास भी कभी बहू थी से प्राप्त हुई थी। जिसमें उन्होंने दक्षा विरानी का किरदार निभाया था। वर्ष 2000 से 2008 तक इस धारावाहिक के कुल 1833 एपिसोड बनाए गए थे। वर्ष 2002 में भी इन्होंने  लोकप्रिय धारावाहिक संजीवनी में डॉ माधवी ढोलकिया का किरदार निभाया था जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया।

 इन धारावाहिकों के अतिरिक्त  वह कई अन्य लोकप्रिय धारावाहिकों जैसे की हसरतें वर्ष 1996,  बहने वर्ष 2010,  राम मिलाई जोड़ी वर्ष 2010,  पवित्र रिश्ता वर्ष 2012,  आज की हाउसवाइफ है सब जानती है वर्ष 2012,  टीवी बीवी और मैं वर्ष 2017,  बालिका वधू 2 वर्ष 2019 आदि में भी काम किया | 

केतकी दवे धारावाहिकों में काम करने के साथ-साथ उन्होंने टेलीविजन पर प्रसारित किए जाने वाले रियलिटी शो में भी मत और कंटेस्टेंट हिस्सा लिया जैसे कि नच बलिए सीजन 2 वर्ष 2006,  कॉमेडी सर्कस 1 वर्ष 2007,  बिग बॉस सीजन 2 वर्ष 2008  और कॉमेडी सर्कस कांटे की टक्कर वर्ष 2008  | 

केतकी दवे की प्रति एपिसोड आय 

40 हज़ार रूपए 

केतकी दवे की कुल संपत्ति

16 करोड़ रूपए से अधिक 

केतकी दवे की वैवाहिक स्थिति

विधवा

केतकी दवे की वैवाहिक तिथि 

वर्ष 1983

केतकी दवे  के पति का निधन

रसिक दवे –  निधन :  29 जुलाई 2022  (किडनी की बीमारी के कारण)

Also Read  biography of Purbi Joshi

error: Content is protected !!