Pallavi Sharda biography
Contents hide

पल्लवी शारदा  को बॉलीवुड इंडस्ट्री और ब्रिटिश/ अमेरिकन धारावाहिकों में अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए जाना जाता है। इसके साथ ही पल्लवी शारदा इ – कुटिर की ऑन बोर्ड एडवाइजर भी हैं। पल्लवी शारदा ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच संबंधों को अच्छा बनाने का प्रयास भी करती हैं।पल्लवी शारदा  ने वर्ष 2010 में करण जौहर द्वारा निर्देशित भारतीय अमेरिकन सोशल ड्रामा फिल्म माय नेम इज खान से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। इस फिल्म में उन्होंने साजिदा  सिद्दीकी का किरदार निभाया था। वर्ष 2022 तक वह लगभग 16 फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वर्ष 2010 में ही उन्होंने द कॉमेडी सर्कस शो से भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में भी पदार्पण किया। इसके अलावा वह 2021 तक लगभग 6 ब्रिटिश अमेरिकन टेलीविजन धारावाहिकों में भी काम कर चुकी हैं। पल्लवी शारदा मेलबॉर्न वीकली रिव्यू मैगजीन की   नवंबर 2014 में कवरगर्ल भी रह चुकी है। वर्ष 2010 में पल्लवी शारदा मिस इंडिया ऑस्ट्रेलिया की विजेता भी रह चुकी हैं,  यह कंपटीशन सिडनी में आयोजित किया गया था।

Also Read  DELHI BAWANA INDUSTRIAL AREA SECTOR 1 PIN CODE

पल्लवी शारदा का जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि। (Pallavi Sharda’s birthday and her family background.)

पल्लवी शारदा का जन्म 5 मार्च 1988 को पर्थ पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले एक भारतीय परिवार में हुआ था। इनके पिता नलिन कान्त शारदा और हेमा शारदा दोनों ही आईआईटी एल्यूमिनी हैं और  साइंस तथा इंजीनियरिंग में पीएचडी कर चुके हैं। 1980 के दशक में ही पल्लवी शारदा के जन्म से पहले  इनके माता-पिता ऑस्ट्रेलिया में जाकर बस गए थे। मूल रूप से इनके माता-पिता पंजाबी भारतीय हैं। उसके पश्चात इनका पालन-पोषण मेलबॉर्न में हुआ था। 

पल्लवी शारदा की शैक्षणिक योग्यता। (Educational Qualification of Pallavi Sharda.)

पल्लवी शारदा की स्कूली शिक्षा लौठेर हॉल एंग्लिकन ग्रामर स्कूल एस्सेंडॉन से हुई थी। स्कूली शिक्षा पूरी करने के पश्चात इन्होंने मीडिया और मास कम्युनिकेशन में स्नातक के शिक्षा,  एलएलबी की शिक्षा  और  मॉडर्न लैंग्वेज फ्रेंच में डिप्लोमा  की शिक्षा यूनिवर्सिटी ऑफ मेलबर्न से  प्राप्त की। 16 वर्ष की आयु में ही इन्होंने ऑनर्स के साथ स्नातक की शिक्षा प्राप्त की थी। उसके पश्चात वर्ष 2010 में पल्लवी शारदा मेलबॉर्न से मुंबई आकर बस गई थी।

पल्लवी शारदा  की व्यक्तिगत जानकारी। (Personal information of Pallavi Sharda.)

वास्तविक नामपल्लवी शारदा
उपनामपल्लू 
पल्लवी शारदा  का जन्मदिन5 मार्च 1988
पल्लवी शारदा  की आयु35 वर्ष
पल्लवी शारदा का जन्म स्थानपर्थ, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया
पल्लवी शारदा  का मूल निवास स्थान  दिल्ली भारत
पल्लवी शारदा  की राष्ट्रीयताभारतीय
पल्लवी शारदा  का धर्महिंदू
पल्लवी शारदा की शैक्षणिक योग्यतामीडिया और कम्युनिकेशन में स्नातक
लॉ हॉनर में स्नातक 
मॉडर्न लैंग्वेज फ्रेंच  में डिप्लोमा 
पल्लवी शारदा के स्कूल का नामलोथल हॉल एंग्लिकन ग्रामर स्कूल एस्सेंडॉन 
पल्लवी शारदाके कॉलेज का नामयूनिवर्सिटी ऑफ मेलबर्न,  मेलबर्न
पल्लवी शारदा का व्यवसायअभिनेत्री और एंकर 
पल्लवी शारदा की कुल संपत्ति10 करोड़ रूपए से अधिक 
पल्लवी शारदा की वैवाहिक स्थितिअविवाहित

पल्लवी शारदा  का फिगर व  शारीरिक संरचना (Pallavi Sharda figure and body structure)

पल्लवी शारदा की लंबाई5 फुट 4 इंच
पल्लवी शारदा का वजन52 किलोग्राम
पल्लवी शारदा का फिगरअप्पर 34 इंच,  कमर 26 इंच, लोअर 34 इंच 
पल्लवी शारदा की आंखों का रंगभूरा 
पल्लवी शारदा  के बालों का रंगकाला 

पल्लवी शारदा का परिवार  (Pallavi Sharda’s family)

पल्लवी शारदा के पिता का नामनलिन कांत शारदा 
पल्लवी शारदा की माता का नाम हे मां शारदा
पल्लवी शारदा  के भाई का नामअंकुर शारदा

पल्लवी शारदा का बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण। (Pallavi Sharda Debut in Bollywood Industry.)

पल्लवी शारदा ने वर्ष 2010 में  करण जौहर द्वारा निर्देशित भारतीय अमेरिकन सोशल ड्रामा फिल्म माय नेम इज खान से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। जिसमें इन्होंने साजिदा सिद्दीकी का किरदार निभाया था। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता तथा अभिनेत्री शाहरुख खान और काजोल थी। वर्ष 2010 में ही पल्लवी शारदा ने मलयालम फिल्म की हिंदी रीमेक फ़िल्म अजोय वर्मा द्वारा निर्देशित कॉमेडी ड्रामा दस तोला में गीता का किरदार निभाया था। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता मनोज बाजपाई थे। इसी वर्ष इन्होंने शैलजा गुप्ता द्वारा निर्देशित  इंडिपेंडेंट रोमांटिक कॉमेडी फिल्म वॉक अवे मे सिया का किरदार भी निभाया था।

Also Read  एरिका फ़रनैनडिस का संक्षिप्त जीवन परिचय | (Brief Biography of Erica Fernandes)

वर्ष 2011 में पल्लवी शारदा ने साहिल संघा द्वारा निर्देशित और ज़ैद खान  द्वारा निर्मित  रोमांटिक फिल्म लव ब्रेकअप्स ज़िंदगी में राधिका की भूमिका निभाई। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता और अभिनेत्री ज़ैद खान तथा  दीया मिर्जा थी।  वर्ष 2012 में पल्लवी शारदा ने करीना कपूर खान के साथ मधुर भंडारकर द्वारा निर्देशित फिल्म हीरोइन  में गायत्री का किरदार निभाया था। वर्ष 2013 में उन्होंने रणबीर कपूर के साथ अभिनव कश्यप द्वारा निर्देशित एक्शन कॉमेडी फिल्म बेशर्म में काम किया था। जिसमें उन्होंने तारा शर्मा का किरदार निभाया था। वर्ष 2017 में पल्लवी शारदा सृजीत  मुखर्जी द्वारा निर्देशित पीरियड ड्रामा फिल्म बेगम जान में गुलाबों का किरदार भी निभा चुकी है। इस फिल्म में टाइटल किरदार विद्या बालन ने निभाया।

Also Read  MORAPUR PIN CODE

पल्लवी शारदा का अंग्रेजी फिल्मों में पदार्पण। (Pallavi Sharda’s debut in English films.)

पल्लवी शारदा केवल भारतीय हिंदी फिल्मों में ही नहीं बल्कि विदेशी अंग्रेजी फिल्मों में भी समानांतर रूप से अतुलनीय काम कर रही हैं। पल्लवी शारदा ने वर्ष 2012 में  बॉएड हिकलीन  द्वारा निर्देशित ऑस्ट्रेलियन कॉमेडी फिल्म सेव योर लैग्स से अंग्रेजी फिल्मों में पदार्पण किया। जिसमें उन्होंने अंजलि का किरदार निभाया था। वर्ष 2015 में पल्लवी शारदा ने अनुपम शर्मा द्वारा निर्देशित ऑस्ट्रेलियन रोमांटिक कॉमेडी फिल्म अनइंडियन में शानंति का किरदार निभाया। वर्ष 2016 में वह गार्थ डेविस  द्वारा निर्देशित ऑस्ट्रेलियन बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म लायन में प्रामा  का किरदार भी निभा चुकी है। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता देव पटेल थे। वर्ष 2022 में  पल्लवी शारदा ने टॉम डे  द्वारा निर्देशित भारतीय अमेरिकन रोमांटिक कॉमेडी फिल्म वेडिंग सीजन  में आशा का किरदार निभाया। 

 पल्लवी शारदा का  भारतीय तथा अंग्रेजी टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण। (Pallavi Sharda debut in Indian and English television serials.)

 वर्ष 2010 में पल्लवी शारदा ने द कॉमेडी सर्कस शो  से  भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। उसके पश्चात वर्ष 2017 में उन्होंने पल्स ऑस्ट्रेलियन टेलीविजन ड्रामा सीरीज से अंग्रेजी धारावाहिकों में पदार्पण किया। जिसमें उन्होंने तानिया कलचुरी का किरदार निभाया था। वर्ष 2019 में वह ब्रिटिश अमेरिकन एक्शन एडवेंचर धारावाहिक स्ट्राइक बैक  में समीरा शाह  का किरदार भी निभा चुकी है। इसके अलावा वर्ष 2021 तक उन्होंने लैस नोरटन, रेट्रोग्रेड  और द वन  धारावाहिकों में भी काम किया।

पल्लवी शारदा की कुल संपत्ति

10 करोड़ रूपए से अधिक 

पल्लवी शारदा का पसंदीदा अभिनेता

 रणबीर कपूर,  अनिल कपूर,  नवाजुद्दीन सिद्दीकी और मनोज बाजपाई

 पल्लवी शारदा की पसंदीदा अभिनेत्री

 माधुरी दीक्षित,  श्रीदेवी  और

Also Read   biography of Tina Dutta

error: Content is protected !!