Rajit Kapur Biography

रजित कपूर को मुख्य तौर पर भारतीय टेलीविज़न और हिंदी सिनेमा में अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए जाना जाता है | उनका जन्म वर्ष 1963 में अमृतसर पंजाब में हुआ था| रजित कपूर एक मशहूर थियेटरअभिनेता और निर्देशक भी हैं| अभिनय के क्षेत्र में आने से पहले वह अंग्रेजी और इतिहास के अध्यापक हुआ करते थे| रजित कपूर ने वर्ष 1986 में बतौर अभिनेता दूरदर्शन चैनल पर प्रसारित किये जाने वाले धारावाहिक घर जमाई से भारतीय टेलीविज़न इंडस्ट्री में पदार्पण किया था| वर्ष 2022 तक वह लगभग 14 धारावाहिकों में अभिनय कर चुके हैं, जिनमे से सबसे अधिक लोकप्रियता और सराहना उन्हें वर्ष 1993 में आए ब्योमकेश बक्शी धारावाहिक से प्राप्त हुई थी| उसके पश्चात उन्होंने वर्ष 1992 में श्याम बेनेगल द्वारा निर्देशित फिल्म सूरज का सातवाँ घोड़ा से हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया था | तब से वर्ष 2022 तक वह लगभग 58 फिल्मों में विभिन्न किरदार निभा चुके हैं| अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए रजित कपूर को अब तक कईं पुरुस्कारों से सम्मानित किया है| वर्ष मुंबई में स्थित राग प्रोडक्शन के को – फाउंडर भी हैं| 

Also Read  SEC-10 DWARKA DELHI PIN CODE

रजित कपूर का जन्मदिन और उनकी पारीवारिक पृष्ठभूमि | (Rajit Kapur ‘s birthday and his family background.)

रजित कपूर का जन्म 27 अगस्त 1963 को अमृतसर पंजाब में हुआ था| इनके पिता एक व्यवसायी थे परन्तु उनके नाम था रजित कपूर की माता जी के नाम के विषय में कोई जानकारी नहीं मिलती | जब रजित कपूर की आयु 1 ½  वर्ष की थी तभी इनका परिवार पंजाब से मुंबई स्थानांतरित हो गया था| 

रजित कपूर की शैक्षणिक योग्यता (Rajit Kapur ‘s educational qualification)

रजित कपूर की स्कूली शिक्षा कैथड्रल और जॉन केनन स्कूल मुंबई से हुई थी| स्कूली शिक्षा के बाद उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने सीडेनहम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स मुंबई में दाखिला ले  इन्होने कॉमर्स में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की| रजित कपूर को कॉलेज के दिनों से ही गायकी और हारमोनियम बजाने का भी  खूब शौक था| 

रजित कपूर की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Rajit Kapur )

वास्तविक नाम रजित कपूर
उपनाम ज्ञात नहीं 
रजित कपूर का लोकप्रिय किरदार ब्योमकेश बक्शी – धारवाहिक वर्ष 1993 
रजित कपूर का जन्मदिन 27 अगस्त 1963 
रजित कपूर  की आयु 59 वर्ष 
रजित कपूर का जन्मस्थान अमृतसर पंजाब भारत 
रजित कपूर का मूलनिवास स्थान अमृतसर पंजाब भारत 
रजित कपूर की राष्ट्रीयता भारतीय 
रजित कपूर का धर्म सिख 
रजित कपूर की शैक्षणिक योग्यता कॉमर्स में स्नातक 
रजित कपूर के स्कूल का नाम कैथड्रल और जॉन केनन स्कूल मुंबई
रजित कपूर के कॉलेज का नाम सीडेनहम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स मुंबई 
रजित कपूर का व्यवसाय अभिनेता , निर्देशक और निर्माता 
रजित कपूर की प्रति एपिसोड आय 50 हज़ार से 1 लाख रूपए 
रजित कपूर की कुल संपत्ति 16 करोड़ रूपए  से अधिक 
रजित कपूर की वैवाहिक स्थिति अविवाहित 

रजित कपूर की शारीरिक सरंचना (Body Structure of Rajit Kapur)

रजित कपूर की लम्बाई 5 फ़ीट 8 इंच 
रजित कपूर का वज़न 70 किलोग्राम 
रजित कपूर का शारीरिक माप छाती 40 इंच, कमर 32 इंच,  बायसेप्स 13 इंच  
रजित कपूर की आँखों का रंग गहरा भूरा 
रजित कपूर के बालों का रंगकाला और सफ़ेद 

रजित कपूर  का परिवार (Rajit Kapur ‘s family)

रजित कपूर के पिता का नाम ज्ञात नहीं 
रजित कपूर की माता का नाम ज्ञात नहीं 
रजित कपूर की बहन का नाम ज्ञात नहीं 
रजित कपूर के भाई का नाम ज्ञात नहीं 
रजित कपूर की पत्नी का नाम लागू नहीं 

रजित कपूर का भारतीय टेलीविज़न इंडस्ट्री में पदार्पण (Rajit Kapur ‘s Debut in Indian Television Industry)

रजित कपूर ने वर्ष 1986 में दूरदर्शन चैनल पर प्रसारित किये जाने वाले धारावाहिक घर जमाई से भारतीय टेलीविज़न इंडस्ट्री में पदार्पण किया था परन्तु मुख्य पहचान उन्हें वर्ष 1993 में शरदिंदु बंदोपाध्याय द्वारा रचित बंगाली जासूस किरदार और बासु चटर्जी द्वारा निर्देशित धारावाहिक ब्योमकेश बक्शी से प्राप्त हुई थी| वर्ष 1997 में इस धारावाहिक का सीज़न 2 भी दूरदर्शन चैनल पर प्रसारित किया गया| वर्ष 1999 में स्टार प्लस पर प्रसारित किये जाने वाले धारावाहिक स्टार बेस्ट सेलर में रजित कपूर अभिनय भी कर चुके हैं और इसके कुशः एपिसोड्स का इन्होने निर्देशन भी किया| 

Also Read  Dainty and Elegant: 5 Tissot Watches Fitting for a Fine Lady

वर्ष 2014 में राज्य सभा चैनल पर प्रसारित की जाने वाली मिनी सीरीज़ में अल्लाडी कृष्णास्वामी की भूमिका निभाई थी| इस मिनी सीरीज़ को 10 भागों में प्रसारित किया गया था| वर्ष 2022 में वह सोनी लाइव चैनल पर प्रसारित की जाने वाली बायोग्राफिकल सीरीज़ में पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू का का किरदार भी निभा चुके हैं| 

रजित कपूर का हिंदी सिनेमा में पदार्पण  (Rajit Kapur  debut in Hindi cinema)

रजित कपूर ने  वर्ष 1992 में श्याम बेनेगल द्वारा निर्देशित फिल्म सूरज का सातवां घोड़ा में मानिक मुल्ला  का किरदार निभाकर हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया था। वर्ष 1994 में उन्होंने श्याम बेनेगल द्वारा निर्देशित फिल्म मम्मो में  जवान रियाज़ का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके सह कलाकार फरीदा जलाल,  सुरेखा सीकरी और अमित फाल्के थे | वर्ष 1999 में रजत कपूर ने  श्याम प्रसाद द्वारा निर्देशित फिल्म अग्निसाक्षी में उन्नी का किरदार निभाया था। वर्ष 2001 में  रजत कपूर ने  श्याम बेनेगल द्वारा निर्देशित फिल्म ज़ुबैदा में रियाज़ मसूद  की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में टाइटल  किरदार  करिश्मा कपूर ने निभाया था।

Also Read  LINGSUGUR, KARNATAKA PIN CODE

 वर्ष 2005 में रजत कपूर ने श्याम बेनेगल द्वारा निर्देशित सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर आधारित बायोग्राफिकल फिल्म नेताजी सुभाष चंद्र बोस :  द फॉरगॉटेन हीरो  में आबिद हसन का किरदार निभाया था। इस  बायोग्राफिकल फिल्मी नेताजी सुभाष चंद्र बोस का किरदार सचिन खेडेकर ने निभाया था। दोनों ही के अभिनय को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था।  वर्ष 1996 में रजत कपूर ने  श्याम बेनेगल द्वारा निर्देशित गांधीजी के जीवन पर आधारित बायोग्राफिकल फिल्म द मेकिंग ऑफ द महात्मा में  मोहनदास करमचंद गांधी जी का किरदार निभाया था।

इसके अलावा रजित कपूर  कई सुपरहिट फिल्मों  जैसे कि मैंने गांधी को नहीं मारा  वर्ष 2005,  वेलकम टू सज्जनपुर वर्ष 2008,  दो पैसे की धूप चार आने की बारिश वर्ष 2009,  गुजारिश  वर्ष 2010,  वेल डन अब्बा  वर्ष 2010,  सिंह साब द ग्रेट  वर्ष 2013,  किक  वर्ष 2014,  अन्ना :  किसान बाबूराव हजारे  वर्ष 2016,  बार बार देखो वर्ष 2016,  बेगम जान वर्ष 2017, उरी :  द सर्जिकल स्ट्राइक  वर्ष 2019,  रॉकेट्री : द नम्बि इफ़ेक्ट वर्ष 2022 आदि में भी  विभिन्न किरदार निभा चुके हैं।

रजित कपूर  के अवार्ड और सम्मान (Awards and Honors of Rajit Kapur )

वर्ष 1996  सर्वश्रेष्ठ अभिनेता  नेशनल फिल्म अवॉर्ड  फिल्म  द मेकिंग ऑफ द महात्मा

वर्ष 1998  सर्वश्रेष्ठ अभिनेता  केरला स्टेट फिल्म अवार्ड  फिल्म  अग्निसाक्षी 

वर्ष 2010 सर्वश्रेष्ठ अभिनेता  इमेजिन इंडिया फिल्म फेस्टिवल अवार्ड  फिल्म  दो पैसे की धूप  चार आने की बारिश

रजित कपूर की प्रति एपिसोड आय 

50 हज़ार से 1 लाख रूपए 

रजित कपूर की कुल संपत्ति 

16 करोड़ रूपए  से अधिक 

Also Read   biography of Gauahar Khan

error: Content is protected !!