Mon. Feb 16th, 2026
Vijay Patkar biography

विजय पाटकर को हिंदी सिनेमा बॉलीवुड में मुख्य तौर पर उनके कॉमिक रोल के लिए जाना जाता है। वह डायलॉग्स कम ही बोलते हैं परंतु अपने चेहरे और शरीर के हाव भाव से ही दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर देते हैं। विजय पाटकर ने वर्ष 1988 में एन चंद्रा द्वारा निर्देशित एक्शन रोमांटिक फिल्म तेज़ाब से  बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। इस फिल्म में उन्होंने मुन्ना के दोस्त का किरदार निभाया था। इनकी यह पहली फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। वर्ष  1988 से 2020 तक यह लगभग 34 फिल्मों में कैरेक्टर रोल निभा चुके हैं। विजय पाटकर केवल एक अभिनेता ही नहीं बल्कि उम्दा निर्देशक भी हैं। वर्ष 2006 से वह लगभग 7 मराठी फिल्मों का निर्देशन भी कर चुके हैं। वर्ष 2002 में उन्होंने डोंट वरी हो जाएगा धारावाहिक में रमेश का किरदार भी निभाया है। विजय पाटकर को हिंदी सिनेमा में काम करते हुए 30 वर्षों से अधिक का समय हो चुका है परंतु आज भी वह अपने कॉमेडियन अभिनय से दर्शकों और अपने चाहने वालों को खूब हंसाते हैं।

Also Read  PARI CHOWK, GREATER NOIDA PIN CODE

विजय पाटकर  का जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि। (Vijay Patkar’s birthday and his family background.)

विजय पाटकर  का जन्म 29 मई 1961 को  गिरगांव मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था।  विजय पाटकर के माता पिता, और पारिवारिक पृष्ठभूमि के विषय में कोई जानकारी नहीं मिलती है परंतु इतना अवश्य ज्ञात है कि इनके एक भाई है जिनका नाम दयाल पाटकर है।

विजय पाटकर  की शैक्षणिक योग्यता। (Educational Qualification of Vijay Patkar.)

विजय पाटकर के स्कूली शिक्षा यूनियन हाई स्कूल मुंबई से हुई और उसके पश्चात उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए इन्होंने सिद्धार्थ कॉलेज मुंबई में दाखिला ले लिया जहां से उन्होंने स्नातक स्तर तक की शिक्षा  प्राप्त की।

विजय पाटकर  की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Vijay Patkar)

वास्तविक नामविजय पाटकर
उपनामज्ञात नहीं
विजय पाटकर  का जन्मदिन29 मई 1963
विजय पाटकर  का जन्म स्थानगिरगांव मुंबई महाराष्ट्र
विजय पाटकर  का मूल निवास स्थानगिरगांव मुंबई महाराष्ट्र
विजय पाटकर  की राष्ट्रीयताभारतीय
विजय पाटकर  का धर्महिंदू
विजय पाटकर  की शैक्षणिक योग्यतास्नातक
विजय पाटकर  के स्कूल का नामयूनियन हाई स्कूल मुंबई
विजय पाटकर  के कॉलेज का नामसिद्धार्थ कॉलेज मुंबई
विजय पाटकर का व्यवसाय अभिनेता और निर्देशक
विजय पाटकर की प्रति फिल्म आय 5 लाख से 50 रूपए के लगभग 
विजय पाटकर की कुल संपत्ति8 करोड़ रूपए के लगभग 
विजय पाटकर की वैवाहिक स्थितिविवाहित 
विजय पाटकर की वैवाहिक तिथि29 नवंबर 2013

विजय पाटकर  के शारीरिक संरचना (Body structure of Vijay Patkar)

विजय पाटकर की लंबाई5 फुट 7 इंच
विजय पाटकर  का वजन65 किलोग्राम
विजय पाटकर  का शारीरिक मापछाती 40 इंच,  कमर 34 इंच,  बाइसेप्स 14 इंच
विजय पाटकर  की आंखों का रंगकाला
विजय पाटकर  के बालों का रंगकाला

विजय पाटकर  का परिवार  (Vijay Patkar’s family)

विजय पाटकर के पिता का नामज्ञात नहीं
विजय पाटकर  की माता का नामज्ञात नहीं
विजय पाटकर  के भाई का नामदयाल पाटकर
विजय पाटकर  की पत्नी का नामज्ञात नहीं
विजय पाटकर  के बेटे का नामशार्दुल पाटकर

विजय पाटकर का बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण (Vijay Patkar’s debut in Bollywood industry)

विजय पाटकर कॉलेज के दिनों से ही थिएटर किया करते थे और उनका सबसे पहला नाटक माजी पहली चोरी था,  जिसमें उन्होंने अभिनय किया था। अपनी शिक्षा पूरी करने के पश्चात उन्होंने कलाकार कोटा के  आधार पर बैंक ऑफ इंडिया में काम करना शुरू कर दिया परंतु उनकी दिलचस्पी अभिनय के क्षेत्र में ही अपना करियर बनाने की थी अंत में वर्ष 1988 में उन्होंने एन चंद्रा द्वारा निर्देशित  रोमांटिक एक्शन फिल्म तेज़ाब से  बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया,  जिसमें इन्होंने मुन्ना के दोस्त का किरदार निभाया था। इसके पश्चात उन्होंने वर्ष 2003 में रजत कपूर द्वारा निर्देशित ब्लैक कॉमेडी फिल्म रघु रोमियो में हरी  का किरदार निभाया था। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता विजय राज़ थे।

Also Read  NEW RANIP AHMEDABAD PIN CODE

 वर्ष 2005 में विजय पाटकर ने  संगीत सीवान द्वारा निर्देशित एडल्ट कॉमेडी फिल्म क्या कूल है हम में हवलदार की भूमिका निभाई थी।  इस फिल्म के मुख्य अभिनेता रितेश देशमुख और तुषार कपूर थे। वर्ष 2006 में इन्होंने रवि चोपड़ा द्वारा निर्देशित पारिवारिक फिल्म बाबुल में इरोज़  ज्वेलरी में काम करने वाले पेओन की भूमिका निभाई थी।

लंबे अंतराल के बाद विजय पाटकर को  दोबारा मुख्य पहचान  वर्ष 2007 में इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित कॉमेडी फिल्म धमाल से प्राप्त हुई थी। जिसमें उन्होंने एयर ट्रेफिक कंट्रोलर का किरदार निभाया था। धमाल फिल्म का वह सीन जिसमें विजय पाटकर  ने काम किया है फिल्म की सबसे अधिक हास्यमय  दृश्यों में से एक है।

Also Read  माही विज का संक्षिप्त जीवन परिचय। (Brief biography of Mahi Vij)

 वर्ष 2008 में इन्होंने क्राइम कॉमेडी फिल्म मान गए मुग़ल-ए-आज़म में भी काम किया। वर्ष 2009 में विजय पाटकर  प्रभु देवा द्वारा निर्देशित एक्शन थ्रिलर फिल्म वॉन्टेड में  सलमान खान के साथ भी काम कर चुके हैं। जिसमें उन्होंने गणेश का किरदार निभाया है। जैसे कि विजय पाटकर  अपने कॉमेडी अभिनय के लिए जाने जाते हैं इसलिए वर्ष 2010 में  रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित कॉमेडी फिल्म  गोलमाल 3 में इन्हें  भी लिया गया। जिसमें उन्होंने हवलदार गांधारी का किरदार निभाया था।  इस फिल्म में उनके अभिनय को इतना पसंद किया गया कि वर्ष 2017 में उन्होंने गोलमाल अगेन फिल्म में कॉन्स्टेबल गांधारी का किरदार फिर से निभाया।

विजय पाटकर  का बतौर निर्देशक मराठी फिल्मों में पदार्पण। (Vijay Patkar’s debut in Marathi films as a director.)

विजय पाटकर ने एक उनाद दिवस फ़िल्म से वर्ष 2006 में मराठी फिल्म इंडस्ट्री में पदार्पण किया। इसी वर्ष उन्होंने दूसरी मराठी फिल्म चश्मे बहाद्दर का भी निर्देशन किया था। इसी प्रकार यह  अन्य मराठी फिल्मों जैसे कि सासु नंबरी जवाई दस नंबरी वर्ष 2008, सांगला करूँ भागला  वर्ष 2011, कैरी ऑन देशपांडे  वर्ष 2015 का भी सफलतापूर्वक निर्देशन कर चुके हैं।

विजय पाटकर की प्रति फिल्म आय 

5 लाख से 50 रूपए के लगभग 

विजय पाटकर की कुल संपत्ति

8 करोड़ रूपए के लगभग 

विजय पाटकर का पसंदीदा अभिनेता  

चार्ली चैपलिन

Also Read Vrajesh Hirji biography

error: Content is protected !!